Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

माननीय मुख्यमंत्री, झारखण्ड चम्पाई सोरेन के प्रस्तावित पूर्वी सिंहभूम आगमन को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Follow

Published on: 06-03-2024

माननीय मुख्यमंत्री का 07 मार्च को होगा जिला आगमन, बालीगुमा में अयोजित कार्यक्रम में मेघा डेयरी प्लांट का करेंगे शिलान्यास

जमशेदपुर (झारखंड)। पूर्वी सिंहभूम जिला में 07 मार्च को झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री चंपाई सोरेन का आगमन प्रस्तावित है। जमशेदपुर सदर प्रखंड के बालीगुमा में आयोजित इस कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा मेघा डेयरी प्लांट का शिलान्यास किया जाना है ।

जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया, मौके पर उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, सिटी एसपी श्री ऋषभ गर्ग तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के क्रम में जिले के वरीय पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल से आवागमन एवं निकासी, सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था, परिसर में बैरिकेडिंग व पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । कार्यक्रम स्थल पर दण्डाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, रूट चार्ट तथा वीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात व्यवस्था सुगम बना रहे इसको लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए ।

मौके पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, झारखंड स्टेट मिल्क कॉपरेटिव फेडरेशन के जीएम, डीटीओ, डीपीआरओ (जनसम्पर्क), नगर निकाय के पदाधिकारी, भवन निर्माण के पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel