Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मानव सेवा ही एनटीपीसी का है धर्म – राजीव अकोटकर

Published on: 05-01-2024

शक्तिनगर(सोनभद्र)। एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर में सीएसआर के तहत 1000 जरूरतमंद ग्रामीण जनों को कंबल वितरण का आयोजन श्री शक्तेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में किया गया।

इस कंबल वितरण कार्यक्रम में चिल्काडांड, कोटा, परसवार राजा एवं आस पास के सभी ग्रामीण क्षेत्रों के जन समुदाय भारी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख राजीव अकोटकर ने कहा कि एनटीपीसी का मूल धर्म मानव सेवा व जन कल्याण है।

जिसके लिए एनटीपीसी सिंगरौली निरंतर अपने अथक प्रयासों व राष्ट्र प्रेम के साथ कार्य कर रही है।अपने उदबोधन में उन्होने बताया की एनटीपीसी सिंगरौली अब

तक अपने आस पास के सभी ग्रामीण क्षेत्रों के लिए जन कल्याण व समाज कल्याण के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन करते आई है, और भविष्य में भी उनकी सेवा के लिए हमेशा खड़े रहेगी।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य गरीबों और असहायों को इस भीषण ठंड से राहत प्रदान करने के लिए था। कंबल वितरण के साथ साथ एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा आम जनता के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया था।

जिसमें जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क दवा, परामर्श, जांच व जलपान की भी व्यवस्था की गयी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने बताया की एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा समाज कल्याण के अंतर्गत 7 जनवरी से ग्रामीण जन हेतु नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्रीमती पीयूषा अकोटकर, अध्यक्षा, वनिता समाज, वनिता समाज की अन्य सदस्याएँ, डॉ. एस के खरे (महाप्रबंधक संजीवनी चिकित्सालय), जोसफ बास्टियन, (महाप्रबंधक ऐश डाइक प्रबंधन), सिद्धार्थ मण्डल (अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन), दिनेश प्रकाश पाण्डेय (थानाध्यक्ष शक्तिनगर) तथा यूनियन एसोशिएशन के सदस्यों द्वारा 1000 असहाय जनों को कंबल वितरित किया गया।

इसी कार्यक्रम की अगली कड़ी में 06 जनवरी शनिवार को भी स्थानीय थाना शक्तिनगर में भी कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित किया गया है I

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel