Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अंतर्गत फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का उपायुक्त ने किया शुभारंभ

Follow

Published on: 10-02-2024

■ अभियान के तहत जिले में 1068687 लोगों को खिलाई जाएगी फाइलेरिया रोधी दवाएं

■ जागरूकता वाहन को उपायुक्त ने किया रवाना

रामगढ़ (झारखंड)। मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अंतर्गत फ़ाइलेरिया उन्मूलन अभियान का शनिवार को उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार ने शुभारंभ सदर अस्पताल रामगढ़ से किया मौके पर उपायुक्त श्री चंदन कुमार ने उप विकास आयुक्त श्री रोबिन टोप्पो, अनुमंडल पदाधिकारी श्री शीलवन्त कुमार भट्ट, सिविल सर्जन डॉक्टर महालक्ष्मी प्रसाद नजारत उपसमाहर्ता श्री रविन्द्र कुमार गुप्ता, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ स्वराज सहित अन्य अधिकारियों व चिकित्सकों के साथ फाइलेरिया रोधी दवाइयां खाकर अभियान का शुभारंभ किया।

मौके पर सिविल सर्जन डॉक्टर महालक्ष्मी प्रसाद द्वारा उपायुक्त को 10 फरवरी 2024 से 25 फरवरी 2024 तक रामगढ़ जिले में शत प्रतिशत लोगों को फाइलेरिया रोधी दवाइयां खिलाने हेतु तैयार माइक्रो प्लान आदि की जानकारी दी। इस दौरान उपायुक्त ने सिविल सर्जन सहित अन्य सभी अधिकारियों, चिकित्सकों आदि को लोगों को अपने सामने ही फाइलेरिया रोधी दवाइयां खिलाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

साथ ही उपायुक्त ने अपने बचपन में फाइलेरिया रोग से संबंधित मामले का जिक्र करते हुए सभी को फाइलेरिया रोग से बचाव को लेकर जागरूक किया। साथ ही उन्होंने रोग से जुड़ी विभिन्न भ्रांतियों को दूर करने का भी कार्य किया। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के पहले दिन उपायुक्त ने सदर अस्पताल रामगढ़ में सेल्फी अभियान में हिस्सा लिया वहीं लोगों को फाइलेरिया रोग एवं इससे बचाव के प्रति जागरूक करने हेतु जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मौके पर चिकित्सा पदाधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मियों सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel