Latest News
0xcacc82200x7de45f600xed0da3460x05ef009fगरीब व दुखियों की मशीहा शायरबानो ने की ग्राम सभा कूरा में कंबल वितरणगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगमकर-संक्रांति की समस्त पगही ग्रामवासियो को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंसालों बाद उखड़ी सड़क पर इंटरलांकिंग व नाली निर्माण कार्य होने पर जनता ने ली चैन की सांस0xe3790bd90x7913ad64

मिशन शक्ति अभियान चतुर्थ चरण के तहत महिला सशक्तिकरण हेतु “शक्ति दीदी,, कार्यक्रम के माध्यम से जनपद में विभिन्न स्थानों पर महिला पुलिसकर्मियों द्वारा  महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया!

Published on: 17-10-2023

*शमसुलहक खान की रिपोर्ट*

*मिशन शक्ति अभियान चतुर्थ चरण के तहत महिला सशक्तिकरण हेतु “शक्ति दीदी,, कार्यक्रम के माध्यम से जनपद में विभिन्न स्थानों पर महिला पुलिसकर्मियों द्वारा  महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया!*

आज दिनाँक  17.10.2023 को जनपद बस्ती पुलिस के समस्त थानों में गठित महिला पुलिस टीम/शक्ति दीदी द्वारा नारी सुरक्षा व सम्मान हेतु चलाये जा रहे शक्ति दीदी अभियान के अन्तर्गत बस स्टैंड/ बाजार/ सार्वजनिक एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की गई तथा बालिकाओं/ महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी निम्न बिंदुओं पर सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच के बारे में, नशामुक्ति हेतु जागरूकता,साइबर अपराधों पर जागरूकता,घरेलू हिंसा के बारे में जागरूकता,शासन की जन कल्याणकारी योजना के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा उपस्थित महिलाओं/ बालिकाओं को शासन/यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने अपने सीयूजी नम्बर के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया। शक्ति दीदी कार्यक्रम के अंतर्गत महिला पुलिस टीम के द्वारा बालिकाओं को बताया गया कि कभी भी आवश्यकता पड़ने पर सम्बन्धित थाना/ शक्ति दीदी स्क्वाड व उ0प्र0 पुलिस द्वारा संचालित महिलाओं/बालिकाओं हेतु चलाये जा रहे नम्बरों पर बेझिझक कॉल करना चाहिए। आप की वार्ता को सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। महिलाओ एवं बालिकाओं से वार्ता कर उनके अन्दर आत्मविश्वास को बढाया गया एवं महिला अधिकारों के सम्बन्ध में अवगत कराया गया साथ ही सभी बालिकाओं/ महिलाओं को बताया गया कि सभी थानो में महिलाओ की सुरक्षा/ सहायता हेतु महिला हेल्पडेस्क बनाया गया है, जहां पर महिला पुलिसकर्मी द्वारा महिलाओं की शिकायत सुनी जाती है तथा समय से उनका निस्तारण कराया जायेगा। हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा महिलाओ को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने के लिये प्रेरित किया गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel