Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मुख्यमंत्री आगमन: जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने गोपाल मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल में तैयारियों का लिया जायजा

Follow

Published on: 08-02-2024

माननीय मुख्यमंत्री, झारखण्ड श्री चम्पाई सोरेन 09 फरवरी को प्रमंडल स्तरीय अबुआ आवास योजना के लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम में होंगे शामिल

जिले के वरीय पदाधिकारियों ने सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था, पार्किंग, यातायात व्यवस्था की समीक्षा की, कार्यक्रम स्थल में तैयारियों को लेकर दिए जरूरी दिशा-निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। पूर्वी सिंहभूम जिला में 09 फरवरी को झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री चंपाई सोरेन का आगमन होने वाला है। गोपाल मैदान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय अबुआ आवास योजना के लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र वितरण समारोह में माननीय मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया गया। मौके पर उन्होने कहा कि कार्यक्रम को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारी अपने स्तर से तैयारी पूर्ण कर लें। निरीक्षण के दौरान विधि व्यवस्था सुनिश्चित करने, सम्मानित जनप्रतिनिधियों व लाभुकों के बैठने की व्यवस्था, पेयजलापूर्ति, शौचालय, मेडिकल टीम, एंबुलेंस की उपलब्धता, आवश्यक जगहों पर बैरिकेडिंग के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं को जल्द दुरुस्त करने की बात कही।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम में तीनों जिले के आबुआ आवास योजना के लाभुकों के बीच माननीय मुख्यमंत्री द्वारा पहली किस्त जारी की जाएगी। मौके पर यातायात व्यवस्था, सोनारी हवाई अड्डा से गोपाल मैदान तक सभी आवश्यक तैयारियों को दुरुस्त करने का टास्क दिया गया। सुरक्षा एवम विधि व्यवस्था संधारण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो इसे लेकर हर स्तर पर पदाधिकारियों को पुनर्समीक्षा का निर्देश दिया गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। प्रमंडल के तीनों जिले से आने वाले लोगों की बड़ी संख्या को देखते हुए उनके आगमन और निकासी सुव्यवस्थित तरीके से हो यह सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम हेतु प्रयाप्त बल और दण्डाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, रूट चार्ट तथा अन्य जिले से आने वाले लोगों के आगमन के दौरान यातायात व्यवस्था सुगम बना रहे इसको लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए ।

मौके पर उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, सिटी एसपी श्री मुकेश लुणायत, एसडीएम धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री राजीव रंजन, निदेशक एनईपी, डीटीओ, डीपीओ, डीपीआरओ(जनसम्पर्क) समेत अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel