Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मुख्यमंत्री का आगमन, झारखण्ड के पूर्वी सिंहभूम दौरे को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने किया रूट निरीक्षण, कार्यक्रम स्थल में तैयारियों का लिया जायजा

Follow

Published on: 04-12-2023

माननीय मुख्यमंत्री का 06 दिसंबर को होगा जिला आगमन, 7 दिसम्बर को पोटका में आयोजित सरकार आपके द्वार के जिला स्तरीय कार्यक्रम में होंगे शामिल

जमशेदपुर (झारखंड)। पूर्वी सिंहभूम जिला में 6 दिसम्बर को झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन का आगमन प्रस्तावित है। इस दो दिवसीय दौरे पर माननीय मुख्यमंत्री 7 दिसम्बर को पोटका के सावनाडीह फुटबॉल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में शामिल होना है।

माननीय मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल द्वारा सोनारी एयरपोर्ट, सर्किट हाउस, सिदगोड़ा टाउन हॉल के रूट का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण को लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

रूट निरीक्षण के पश्चात जिला के वरीय पदाधिकारियों द्वारा पोटका स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया गया। मौके पर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर सभी विभाग अपने स्तर से तैयारी पूर्ण कर लें। विभागों को उन्होंने आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्यों को गति देने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई सुनिश्चित करने, सम्मानित जनप्रतिनिधियों व लाभुकों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, शौचालय, मेडिकल टीम, एंबुलेंस की उपलब्धता, आवश्यक जगहों पर बैरिकेडिंग के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं को जल्द से जल्द दुरुस्त करने की बात कही। कहा कि कार्यक्रम में लाभुकों के बीच परिसंपत्तियां बांटी जाएगी।

इधर मुख्यमंत्री के आगमन पर जिले में यातायात व्यवस्था, हवाई अड्डा से परिसदन भवन तक सभी आवश्यक तैयारियों को दुरुस्त करने का टास्क दिया गया। सुरक्षा एवम विधि व्यवस्था संधारण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो इसे लेकर हर स्तर पर पदाधिकारियों को पुनर्समीक्षा का निर्देश दिया गया।

मौके पर उप विकास आयुक्त, ग्रामीण एसपी, एसडीएम धालभूम, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, एसओआर, डीसीएलआर, एसडीएम घाटशिला, डीटीओ, डीपीआरओ(जनसम्पर्क), डीएसपी मुसाबनी, बीडीओ, सीओ पोटका समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel