Latest News

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने दिल्ली में बन रहे झारखंड भवन की किया अवलोकन

Follow

Published on: 19-02-2024

नया झारखंड भवन दिल्ली के केंद्र में होने से बढ़ेगी सुगमता: माननीय मुख्यमंत्री

नई दिल्ली: माननीय मुख्यमंत्री श्री चंपई सोरेन इस समय दिल्ली दौरे पर है। जहां आज उन्होंने बन रहे झारखंड भवन का अवलोकन किया। दिल्ली के केंद्र बिंदु कनाट प्लेस में बन रहे नए झारखंड भवन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अभी झारखंड भवन वसंत विहार में अवस्थित है। नए भवन को केंद्र में होने से सभी लोगो के लिए सुगमता बढ़ जाएगी। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत समय से झारखंड भवन को दिल्ली के केंद्र में होने की आवश्यकता थी।

अब ये आवश्यकता पूरी हो रही है। नया झारखंड भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। हमें आशा है जल्द ही इसको क्रियान्वित किया जाएगा। इस अवसर पर झारखंड के मुख्य स्थानिक आयुक्त श्री के श्रीनिवासन और झारखंड भवन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

झारखंड सूचना केंद्र, झारखंड भवन नई दिल्ली

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel