Latest News

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से आज ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की

Follow

Published on: 11-03-2024

रांची (झारखंड)। मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन से आज ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि राजधानी रांची के खेलगांव में इस वर्ष 5 जून से 10 जून तक अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स सेमिनार कोर्स का आयोजन होना है। भारत को इसकी पहली बार मेजबानी मिली है और रांची में इसके आयोजन का निर्णय लिया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इसके सफल आयोजन को लेकर झारखंड सरकार भागीदार बने।

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में वर्ल्ड ताइक्वांडो मास्टर्स यूनियन के फाउंडर प्रेसिडेंट ग्रैंड मास्टर की हांग किम, ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के प्रेसिडेंट श्री फिरोज अहमद, जेनरल सेक्रेटरी श्री प्रभात कुमार शर्मा, झारखंड ताइक्वांडो संघ के श्री संजय शर्मा, ग्रैंड मास्टर- मुंबई श्री परवेज खान, ग्रैंडमास्टर- दिल्ली श्री अनिल ठाकुर, ग्रैंडमास्टर- ओडिशा श्री मनमोहन भांजा और ग्रैंड मास्टर- कर्नाटक श्री तिरुमल शामिल थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel