Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से बंगाली युवा मंच चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की

Follow

Published on: 13-03-2024

रांची (झारखंड)। मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में बंगाली युवा मंच चैरिटेबल ट्रस्ट, रांची, झारखंड के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार द्वारा बांगला भाषा को प्राथमिक स्तर के विद्यालय में पुनर्स्थापित करने के निर्णय को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।

मुख्यमंत्री के समक्ष प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने संयुक्त रूप से कहा कि बांगला भाषा की पढ़ाई में पाठ्यक्रम पुस्तकों की उपलब्धता तथा प्राथमिक स्तर से उच्च स्तर तक शिक्षकों की नियुक्ति हमारे पूर्व के वैभव को स्थापित करेगा।

मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन को धन्यवाद देते हुए प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा झारखंड में निवास करने वाले बांगली समुदाय के सर्वांगीण विकास तथा उत्थान हेतु किए जा रहे कार्य काफी प्रशंसनीय है।

बंगाली भाषा के संवर्धन और बंगाली समुदाय के विकास हेतु राज्य सरकार कृत संकल्पित

मौके पर मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल ने अनुरोध किया कि झारखंड के सभी रेलवे जंक्शन, स्टेशन एवं ठहराव पर पूर्व की तरह नाम पट्टिका में बांगला लिपि का भी प्रयोग किए जाने की दिशा में राज्य सरकार सकारात्मक पहल करे तथा रांची स्थित कोकर से शुरू होकर बहूबाजार तक बनने वाले कांटाटोली फ्लाईओवर का नामांकन नेताजी सुभाष चंद्र बोस फ्लाईओवर के रूप में अंकित किए जाने का अनुरोध किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बंगाली भाषा के संवर्धन और बंगाली समुदाय के विकास के लिए उनकी सरकार कृत संकल्पित है। मौके पर मुख्यमंत्री ने बंगाली युवा मंच चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर राज्य सरकार यथोचित सकारात्मक कार्रवाई करेगी।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel