Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के अद्यतन कार्य प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की

Follow

Published on: 20-06-2024

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई अहम दिशा-निर्देश।

झारखंड प्रदेश में अब 25 वर्ष से ऊपर एवं 50 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं को मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन देंगे “मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलम्बन प्रोत्साहन योजना” की सौगात।

“मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलम्बन प्रोत्साहन योजना” के तहत राज्य सरकार सभी वर्ग समुदाय की पात्र महिलाओं को आर्थिक सहयोग देगी।

राज्य में शीघ्र होगी “मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलम्बन प्रोत्साहन योजना की शुरुआत

सर्वजन पेंशन योजना से आच्छादित सभी पेंशनधारियों को ससमय भुगतान सुनिश्चित करें

महिला सशक्तिकरण राज्य सरकार की प्राथमिकता

रांची (झारखंड)। मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों की उपस्थिति में महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के अद्यतन कार्य प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में शीघ्र “मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलम्बन प्रोत्साहन योजना” की शुरुआत करें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि इस योजना के तहत 25 वर्ष से ऊपर तथा 50 वर्ष से कम उम्र की सभी वर्ग समुदाय की गरीब जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार झारखंड प्रदेश की महिलाओं के बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत् सुधार, महिला सशक्तिकरण, परिवार में महिलाओं की निर्णायक भूमिका सुनिश्चित कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि “मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलम्बन प्रोत्साहन योजना” का लाभ निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत सभी वर्ग समुदाय के पात्र महिलाओं को मिलना प्रारंभ हो, इस निमित्त विभाग अपनी पूरी तैयारी युद्धस्तर पर करना सुनिश्चित करे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस महत्वपूर्ण योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करना भी अतिआवश्यक है अतएव विभाग व्यापक

प्रचार-प्रसार करने की कार्ययोजना जल्द बनाएं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस योजना से संबंधित सभी प्रक्रिया सरल और पारदर्शी हो यह सुनिश्चित करें। आईटी विभाग का पूरा सहयोग लें। बैठक में मुख्यमंत्री ने सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द इस योजना का एक बेहतर पोर्टल तैयार करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के सफल संचालन के लिए जरूरी है कि महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग एक बेहतर तालमेल और समन्वय के साथ योजना के संचालन को मूर्त रूप दें।

सर्वजन पेंशन योजना से आच्छादित सभी पेंशनधारियों को ससमय भुगतान सुनिश्चित करें

मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने सर्वजन पेंशन योजना के तहत सभी प्रकार की पेंशन योजनाओं की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सर्वजन पेंशन योजना से आच्छादित पेंशनधारियों को पेंशन राशि का भुगतान निर्धारित समय पर करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले एक सप्ताह के भीतर लम्बित बकाया पेंशन राशि का भुगतान लाभुकों के खाते में हस्तांतरित करना सुनिश्चित करें।

बैठक में राज्य के मुख्य सचिव श्री एल०खियांग्ते, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव श्री मनोज कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अरवा राजकमल, विशेष कार्य पदाधिकारी जैपआईटी श्री राजकुमार गुप्ता सहित संबंधित विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel