Latest News

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने दो जवानों के शहीद होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया

Follow

Published on: 07-02-2024

रांची (झारखंड)। मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने चतरा जिले के जोरी और बेरियो थाना के सीमा क्षेत्र में नक्सली मुठभेड़ में दो जवानों के शहीद होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है, वह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है।

इस मुठभेड़ में शहीद दोनों जवानों के परिवार के साथ सरकार खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। नक्सली गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए सरकार सभी जरूरी कदम उठा रही है। नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा। किसी भी हाल में सुरक्षा बलों के मनोबल को गिरने नहीं दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने गृह विभाग और पुलिस महानिदेशक को नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई करने और इस मुठभेड़ में घायल जवान के समुचित और बेहतर इलाज सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel