• Home
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulations
Tuesday, July 29, 2025
मानवाधिकार मीडिया
  • Login
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
No Result
View All Result
मानवाधिकार मीडिया
No Result
View All Result
Home राज्य झारखंड

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने उद्योग विभाग के अद्यतन कार्य प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की

by Manindar Manish
June 21, 2024
in झारखंड
0
मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने उद्योग विभाग के अद्यतन कार्य प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की

मुख्यमंत्री ने औद्योगिक क्षेत्र में अधिक से अधिक रोजगार सृजन हेतु अधिकारियों को कई अहम दिशा-निर्देश दिए।

★ लघु, कुटीर एवं छोटे-छोटे ग्रामोद्योगों को दें बढ़ावा

★ तसर एवं सिल्क उत्पादन के क्षेत्र में रोजगार की असीम संभावनाएं

★ बंद पड़े औद्योगिक इकाइयों को पुनर्जीवित करेगी राज्य सरकार

रांची (झारखंड)। मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों की उपस्थिति में उद्योग विभाग के अद्यतन कार्य प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में बड़े-बड़े इंडस्ट्री के साथ-साथ लघु, कुटीर एवं छोटे-छोटे ग्रामोद्योगों को हर हाल में बढ़ावा दें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे-छोटे लघु, कुटीर एवं ग्रामोद्योगों से जोड़कर गरीब, किसान तथा जरूरतमंद लोगों के आय में वृद्धि लाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में सिल्क और तसर उत्पादन के क्षेत्र में रोजगार के अच्छे अवसर हैं।

मुख्यमंत्री ने झारक्राफ्ट तथा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं को प्रशिक्षण देकर हुनरमंद बनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

धागा उत्पादन के क्षेत्र में रोजगार की असीम संभावनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में धागा उत्पादन के क्षेत्र में रोजगार की काफी संभावनाएं दिख रही हैं। राज्य खादी बोर्ड एवं झारक्राफ्ट के प्रतिनिधि महिलाओं को धागा उत्पादन के क्षेत्र में रोजगार के लिए प्रेरित करें तथा उन्हें प्रशिक्षित भी करें। तसर, रेशम कोकून की प्रोसेसिंग तथा धागा तैयार करने की ट्रेनिंग महिलाओं को अवश्य दें।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन महिलाओं को खादी बोर्ड एवं झारक्राफ्ट द्वारा प्रशिक्षण दिया जाता है उन्हें राज्य सरकार की नीति के तहत 35% सब्सिडी देकर उपकरण भी उपलब्ध कराएं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत राजनगर में स्थापित खादी पार्क में विभिन्न प्रकार के वस्त्र निर्माण उद्योग हेतु एक बेहतर कार्य योजना बनाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा रोजगार सृजन हेतु जितने भी संसाधन विकसित किए गए हैं उनका बेहतर इस्तेमाल कर अधिक से अधिक लोगों को स्वरोजगार का अवसर देना हमसभी की जिम्मेदारी है, अधिकारी कार्यशैली में बदलाव लाकर इन जिम्मेदारियों का तत्परता से निर्वहन करें।

बंद पड़े औद्योगिक इकाइयों का सर्वेक्षण कर उन्हें पुनर्जीवित करने का कार्य योजना बनाएं

मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने झारखंड इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (जियाडा) के कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि जियाडा अंतर्गत वैसे औद्योगिक यूनिट जो स्थापित होने के बाद किसी कारणवश बंद पड़े हैं, उनका सर्वेक्षण करें।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि बंद पड़े औद्योगिक इकाइयों का नए सिरे से एलॉटमेंट कर उन्हें पुनर्जीवित करें। बंद पड़े औद्योगिक इकाइयां पुनर्जीवित होगी तो हजारों की संख्या में लोगों को रोजगार से जोड़ा जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य सरकार द्वारा बनाई गई औद्योगिक नीति के तहत 75% नियोजन स्थानीय लोगों को मिले यह हर हाल में सुनिश्चित की जाए।

जिस क्षेत्र में औद्योगिक संस्थाएं स्थापित हुई हैं उन क्षेत्रों के स्थानीय लोगों को नियोजन में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि औद्योगिक क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण सड़क, बिजली, पानी सहित सुरक्षा, साफ-सफाई के बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।

इन कार्यों में तेजी लाने का निर्देश

मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने जीडको (JIIDCO) के कार्य प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने झारखंड प्लास्टिक पार्क, फार्मा पार्क, पीएम गतिशक्ति योजना, पीएम एकता मॉल तथा स्फूर्ति योजना के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश अधिकारियों को दिया। मुख्यमंत्री ने वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, रांची के निर्माण कार्य एवं जिला उद्योग केंद्र की मरम्मती सहित जीडको की कई विभिन्न योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया है।

बैठक में राज्य के मुख्य सचिव श्री एल०खियांग्ते, मुख्यमंत्री के अपर प्रधान सचिव श्री अविनाश कुमार, उद्योग विभाग के सचिव श्री प्रवीण टोप्पो, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अरवा राजकमल, एमडी जियाडा श्री शशि रंजन, निदेशक उद्योग श्री सुशांत गौरव, सीईओ राज्य खादी बोर्ड श्रीमती सुमन पाठक, एमडी झारक्राफ्ट श्रीमती कृति श्री जी, निदेशक हस्तकरघा श्री आकांक्षा रंजन सहित जीडको के वरीय पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।

Share

Related Posts

झारखंड

JAMSHEDPUR : जमशेदपुर शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन

July 28, 2025
झारखंड

JAMSHEDPUR : अबुआ आवास योजना के लाभुकों को सौंपे गए आवास की चाबी एवं उपहार, विधायक, बहरागोड़ा और उप विकास आयुक्त ने किया सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम का उद्घाटन

July 28, 2025
झारखंड

JAMSHEDPUR : हल्का कर्मचारी से संबंधित मामलों के निष्पादन हेतु प्रत्येक सोमवार को आयोजित हो रहा विशेष कैंप

July 28, 2025
झारखंड

JAMSHEDPUR : प्रतिदिन 1 से 2 बजे तक अंचल अधिकारी से सीधे मिलकर पायें अपनी भूमि संबंधी समस्याओं का समाधान

July 28, 2025
झारखंड

JAMSHEDPUR : उपायुक्त ने धालभूमगढ़ प्रखंड के बाबईदा गांव में स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण

July 28, 2025
झारखंड

JAMSHEDPUR : तैलिक साहू महासभा ने बागबेड़ा नया बस्ती में बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटा राहत सामग्री

July 27, 2025
Next Post
बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग जरूरी

बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग जरूरी

POPULAR NEWS

No Content Available

WEATHER UPDATES

मौसम

EDITOR'S PICK

पीएम मोदी के आह्वान पर मुट्ठीगंज मंडल के अंतर्गत भोले गिरी मंदिर कटघर में आयोजित हुआ स्वच्छता अभियान — अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल 

पीएम मोदी के आह्वान पर मुट्ठीगंज मंडल के अंतर्गत भोले गिरी मंदिर कटघर में आयोजित हुआ स्वच्छता अभियान — अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल 

January 16, 2024
प्रयाग उत्थान समिति का हुआ गठन — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता

प्रयाग उत्थान समिति का हुआ गठन — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता

April 8, 2024
झारखंड आदिवासी महोत्सव-2024 का हुआ भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि के रूप में माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय शिबू सोरेन, अध्यक्ष राज्य समन्वय समिति – सह राज्यसभा सांसद की गरिमामयी उपस्थिति रही। माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की

झारखंड आदिवासी महोत्सव-2024 का हुआ भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि के रूप में माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय शिबू सोरेन, अध्यक्ष राज्य समन्वय समिति – सह राज्यसभा सांसद की गरिमामयी उपस्थिति रही। माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की

August 9, 2024

आगामी होली पर्व को लेकर जिलाधिकारी ने सभ्रांत नागरिकों धर्म गुरुओं व अधिकारियों के साथ की आवश्यक बैठक

March 21, 2024

CRICKET LIVE SCORE

RASHIFAL UPDATES

Facebook Twitter Youtube Instagram

About Us

मानवाधिकार मीडिया

मानवाधिकार मीडिया एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार वेबसाइट है, जो आपके लिए ताजा और सटीक खबरें लाती है। हमारा उद्देश्य है समाज में जागरूकता फैलाना, मानवीय अधिकारों की रक्षा करना और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सत्य को उजागर करना। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और आपके विश्वास के लिए आभारी हैं। साथ मिलकर, हम एक बेहतर समाज के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।

kamranasadjournalist@gmail.com

Recent Posts

  • JAMSHEDPUR : जमशेदपुर शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन
  • JAMSHEDPUR : अबुआ आवास योजना के लाभुकों को सौंपे गए आवास की चाबी एवं उपहार, विधायक, बहरागोड़ा और उप विकास आयुक्त ने किया सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम का उद्घाटन
  • JAMSHEDPUR : हल्का कर्मचारी से संबंधित मामलों के निष्पादन हेतु प्रत्येक सोमवार को आयोजित हो रहा विशेष कैंप
  • प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के प्रचार प्रसार हेतु कार्यशाला का हुआ आयोजन

RSS मानवाधिकार मीडिया

  • JAMSHEDPUR : जमशेदपुर शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन

Follow us

Log In

Our Visitors

Visitors Today
1997
2491155
Total Visitors
275
Live visitors

© 2025 Manvadhikar Media

No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स

© 2025 Manvadhikar Media

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.