• Home
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulations
Tuesday, July 29, 2025
मानवाधिकार मीडिया
  • Login
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
No Result
View All Result
मानवाधिकार मीडिया
No Result
View All Result
Home राज्य झारखंड

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने मऊभंडार, घाटशिला में आयोजित कार्यक्रम में 2141विकास योजनाओं की दी सौगात

by Manindar Manish
June 23, 2024
in झारखंड
0
मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने मऊभंडार, घाटशिला में आयोजित कार्यक्रम में 2141विकास योजनाओं की दी सौगात

20484 लाभुकों के बीच लगभग 71 करोड़ 63 लाख रुपए की बांटी परिसंपत्तियां

◆ मुख्यमंत्री ने कहा- सभी के सहयोग और भागीदारी से राज्य की बदलेंगे तस्वीर और तकदीर

◆ मुख्यमंत्री ने कहा- लोगों को आगे बढ़ने के लिए के लिए ज्यादा से ज्यादा अवसर देने का प्रयास जारी

● राज्य को संवारने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

● विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के जरिए हर वर्ग एवं तबके को बना रहे सशक्त

● आपकी भावनाओं, उम्मीदों और आकांक्षाओ के अनुरूप झारखंड का कर रहे नवनिर्माण

जमशेदपुर (झारखंड)। झारखंड को संवारना है। इस राज्य को नई दिशा देना है। समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को आगे बढ़ाना है। इसी प्रतिबद्धता के साथ हमारी सरकार हर मोर्चे पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने आज पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला स्थित मऊभंडार में आयोजित विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन-शिलान्यास एवं लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी के सहयोग और भागीदारी से झारखंड को अव्वल राज्य बनाएंगे।

राज्य की जनता को देने जा रहे हैं कई नई योजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की जनता को हमारी सरकार कई नई सौगात देने जा रही है। अब बिजली उपभोक्ताओं को 200 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगा। वहीं, 25 वर्ष से अधिक एवं 50 वर्ष से कम उम्र की बहनों और बेटियों को सरकार आर्थिक सहायता देने जा रही है। किसानों के दो लाख रुपए तक का कृषि लोन माफ करने का भी निर्णय सरकार ने लिया है। इन योजनाओं के जरिए राज्य की जनता को आगे बढ़ाने और सशक्त बनाने का प्रयास हो रहा है।

विपरीत परिस्थितियों और चुनौतियों के बीच विकास को दे रहे गति

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार के साढ़े चार वर्ष हो चुके हैं। आप इस बात से वाकिफ हैं कि सरकार गठन के साथ कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से सामना करना पड़ा। ऐसे हालत में भी हमारी सरकार ने जीवन और जीविका के लिए बेहतरीन कार्य किया। इसके बाद जब विकास को गति गति देने की शुरुआत हुई तो कई विपरीत परिस्थितियां आ खड़ी हुई।

लेकिन, इन तमाम चुनौतियों से निपटते हुए हम विकास को लगातार गति देने का काम कर रहे
मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने मऊभंडार, घाटशिला में आयोजित कार्यक्रम में 2141विकास योजनाओं की दी सौगात, 20484 लाभुकों के बीच लगभग 71 करोड़ 63 लाख रुपए की बांटी परिसंपत्तियां।

◆ मुख्यमंत्री ने कहा- सभी के सहयोग और भागीदारी से राज्य की बदलेंगे तस्वीर और तकदीर

◆ मुख्यमंत्री ने कहा- लोगों को आगे बढ़ने के लिए के लिए ज्यादा से ज्यादा अवसर देने का प्रयास जारी

● राज्य को संवारने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

● विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के जरिए हर वर्ग एवं तबके को बना रहे सशक्त

● आपकी भावनाओं, उम्मीदों और आकांक्षाओ के अनुरूप झारखंड का कर रहे नवनिर्माण

झारखंड को संवारना है। इस राज्य को नई दिशा देना है। समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को आगे बढ़ाना है। इसी प्रतिबद्धता के साथ हमारी सरकार हर मोर्चे पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने आज पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला स्थित मऊभंडार में आयोजित विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन-शिलान्यास एवं लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी के सहयोग और भागीदारी से झारखंड को अव्वल राज्य बनाएंगे।

राज्य की जनता को देने जा रहे हैं कई नई योजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की जनता को हमारी सरकार कई नई सौगात देने जा रही है। अब बिजली उपभोक्ताओं को 200 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगा। वहीं, 25 वर्ष से अधिक एवं 50 वर्ष से कम उम्र की बहनों और बेटियों को सरकार आर्थिक सहायता देने जा रही है। किसानों के दो लाख रुपए तक का कृषि लोन माफ करने का भी निर्णय सरकार ने लिया है। इन योजनाओं के जरिए राज्य की जनता को आगे बढ़ाने और सशक्त बनाने का प्रयास हो रहा है।

विपरीत परिस्थितियों और चुनौतियों के बीच विकास को दे रहे गति

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार के साढ़े चार वर्ष हो चुके हैं। आप इस बात से वाकिफ हैं कि सरकार गठन के साथ कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से सामना करना पड़ा। ऐसे हालत में भी हमारी सरकार ने जीवन और जीविका के लिए बेहतरीन कार्य किया। इसके बाद जब विकास को गति गति देने की शुरुआत हुई तो कई विपरीत परिस्थितियां आ खड़ी हुई। लेकिन, इन तमाम चुनौतियों से निपटते हुए हम विकास को लगातार गति देने का काम कर रहे हैं ।

गरीबों के पक्का मकान होने के सपने को कर रहे सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अपने दम पर अबुआ आवास योजना के तहत 20 लाख गरीबों और जरूरतमंदों के अपना पक्का मकान होने के सपने को पूरा कर रही है। हमारी सरकार का संकल्प है कि इस राज्य में कोई भी व्यक्ति बिना पक्का मकान के नहीं रहे।

यह आपकी सरकार हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आपकी सरकार है। ऐसे में आपकी भावनाओं, उम्मीदों और आकांक्षाओ को पूरा करने की दिशा में हम लगातार काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में “आपकी योजना -आपकी सरकार -आपके द्वार” कार्यक्रम के जरिए सरकार आपके दरवाजे पर पहुंचकर आपकी समस्याओं का समाधान करने के साथ कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम आगे भी चलाया जाएगा, क्योंकि जनता से जुड़कर हम राज्य को नई पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

राज्य के आधारभूत संरचना के साथ हर सेक्टर का कर रहे सर्वांगीण विकास

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की आधारभूत संरचनाओं को मजबूत बना रहे हैं। लगभग 15 हज़ार किलोमीटर लंबी सड़के बना रही हैं । वहीं सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार समेत सभी सभी सेक्टर की व्यवस्था को मजबूत बनाने का काम हो रहा है। लोगों को आगे बढ़ने के लिए के लिए ज्यादा से ज्यादा अवसर देने का प्रयास जारी है।

खेतों में सालों भर पानी रहे, इसके लिए सिंचाई परियोजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है। राज्य में स्थित निजी क्षेत्र की कंपनियों में स्थानीय को नौकरी देने का कानून सरकार ने बनाया है। अब अभियान चलाकर यहां के युवाओं को निजी संस्थानों में नौकरी दिलाई जाएगी। शिक्षा व्यवस्था को उत्कृष्ट बना रहे हैं।

यहां के गरीब बच्चे भी इंजीनियर डॉक्टर और अफसर बनें, इसके लिए गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना समेत कई और योजनाएं चल रही है। इन तमाम योजनाओं के माध्यम से यहां के आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक, पिछड़ा, गरीब, मजदूर, बुजुर्ग, दिव्यांग, महिला, युवा हर किसी को सशक्त करने का प्रयास निरंतर जारी है।

राज्य के पिछड़ापन को दूर करने का संकल्प

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड प्राकृतिक और खनिज संसाधनों के मामले में काफी धनी है। यहां कोयला, तांबा, लोहा, सोना और यूरेनियम समेत कई खनिज प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, लेकिन अफसोस इस बात का है कि इस राज्य की गिनती देश के पिछड़े राज्यों में होती है । यहां के लोग गरीबी और अभाव की जिंदगी जीने को मजबूर हैं।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आदिवासियों-मूलवासियों ने झारखंड अलग राज्य के लिए लंबा संघर्ष किया था। अलग राज्य की लड़ाई में कई आंदोलनकारी शहीद हुए थे। लेकिन अलग राज्य बनने के बाद उनके सपनों का झारखंड नहीं बन सका, लेकिन हमारी सरकार इस राज्य के आंदोलनकारियों और यहां की जनता की भावनाओं के अनुरोध राज्य का नवनिर्माण करने की दिशा में मजबूती कदम बढ़ा दिए हैं।

कई योजनाओं का मिला तोहफा

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 45 करोड़ 79 लाख 99 हज़ार 980 रुपए की 2141 योजनाओं का उद्घाटन शिलान्यास किया। इसमें 14 करोड़ 88 लाख 44 हज़ार 580 रुपए की 15 योजनाओं का शिलान्यास एवं 30 करोड़ 91 लाख 55 हज़ार 400 रुपए की योजनाओं की आधारशिला रखी। वहीं, अबुआ आवास योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना, सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना, सर्वजन पेंशन योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, छात्रवृत्ति योजना, वन पट्टा वितरण योजना और मुख्यमंत्री पशुधन योजना समेत अनेकों कल्याणकारी योजनाओं के 20, 484 लाभुकों के बीच 71 करोड़ 63 लाख 4 हज़ार 200 रुपए की परिसम्पतियों का वितरण किया।

इस कार्यक्रम में विधायक श्री रामदास सोरेन, विधायक श्री समीर मोहंती , विधायक श्री संजीव सरदार, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री हिदायतुल्लाह खान, झारखंड गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष श्री राजू गिरि , जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष श्री मोहन कर्मकार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अरवा राजकमल, कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त श्री हरि कुमार केशरी तथा जिले के उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Team PRD (CMO) के तहत 20 लाख गरीबों और जरूरतमंदों के अपना पक्का मकान होने के सपने को पूरा कर रही है। हमारी सरकार का संकल्प है कि इस राज्य में कोई भी व्यक्ति बिना पक्का मकान के नहीं रहे।

यह आपकी सरकार है

Share

Related Posts

झारखंड

JAMSHEDPUR : जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, गोपाल मैदान में होगा

July 29, 2025
झारखंड

JAMSHEDPUR : जमशेदपुर शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन

July 28, 2025
झारखंड

JAMSHEDPUR : अबुआ आवास योजना के लाभुकों को सौंपे गए आवास की चाबी एवं उपहार, विधायक, बहरागोड़ा और उप विकास आयुक्त ने किया सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम का उद्घाटन

July 28, 2025
झारखंड

JAMSHEDPUR : हल्का कर्मचारी से संबंधित मामलों के निष्पादन हेतु प्रत्येक सोमवार को आयोजित हो रहा विशेष कैंप

July 28, 2025
झारखंड

JAMSHEDPUR : प्रतिदिन 1 से 2 बजे तक अंचल अधिकारी से सीधे मिलकर पायें अपनी भूमि संबंधी समस्याओं का समाधान

July 28, 2025
झारखंड

JAMSHEDPUR : उपायुक्त ने धालभूमगढ़ प्रखंड के बाबईदा गांव में स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण

July 28, 2025
Next Post

दिनांक 23.06.2024थाना बांगरमऊ,जनपद उन्नाव महिला के घर में साजिशन आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार।

POPULAR NEWS

No Content Available

WEATHER UPDATES

मौसम

EDITOR'S PICK

रंगदारी की शिकायत करना पड़ा भारी, सीसी टीवी में कैद घटना,दो युवकों साथ मारपीट

May 27, 2024

दिनांक 15.04.2024थाना सोहरामऊ, जनपद उन्नाव गैर इरादतन हत्या का वांछित आरोपी गिरफ्तार।

April 15, 2024

महिला ने सचिव के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को सौपा ज्ञापन, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

February 21, 2024

डॉ अम्बेडकर विद्यालय में मनाया गया माता रमाबाई अम्बेडकर जयंती समारोह

February 7, 2024

CRICKET LIVE SCORE

RASHIFAL UPDATES

Facebook Twitter Youtube Instagram

About Us

मानवाधिकार मीडिया

मानवाधिकार मीडिया एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार वेबसाइट है, जो आपके लिए ताजा और सटीक खबरें लाती है। हमारा उद्देश्य है समाज में जागरूकता फैलाना, मानवीय अधिकारों की रक्षा करना और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सत्य को उजागर करना। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और आपके विश्वास के लिए आभारी हैं। साथ मिलकर, हम एक बेहतर समाज के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।

kamranasadjournalist@gmail.com

Recent Posts

  • JAMSHEDPUR : जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, गोपाल मैदान में होगा
  • JAMSHEDPUR : जमशेदपुर शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन
  • JAMSHEDPUR : अबुआ आवास योजना के लाभुकों को सौंपे गए आवास की चाबी एवं उपहार, विधायक, बहरागोड़ा और उप विकास आयुक्त ने किया सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम का उद्घाटन
  • JAMSHEDPUR : हल्का कर्मचारी से संबंधित मामलों के निष्पादन हेतु प्रत्येक सोमवार को आयोजित हो रहा विशेष कैंप

RSS मानवाधिकार मीडिया

  • JAMSHEDPUR : जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, गोपाल मैदान में होगा

Follow us

Log In

Our Visitors

Visitors Today
3307
2492465
Total Visitors
246
Live visitors

© 2025 Manvadhikar Media

No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स

© 2025 Manvadhikar Media

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.