Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की, अपराध नियंत्रण के लिए कड़े कदम उठाने का किया आग्रह

Follow

Published on: 29-06-2024

मुख्यमंत्री ने कहा- पुलिस महानिदेशक को अपराध नियंत्रण के लिए दे दिए गए हैं सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल से कहा- आपराधिक घटनाओं का खुलासा कर उसमें संलिप्त अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी

कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध

आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा

रांची (झारखंड)। मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन से आज फेडरेशन ऑफ़ झारखंड चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स तथा सोना- चांदी व्यवसायी समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मुख्यमंत्री को राजधानी रांची में हो रही लूट, छिनतई एवं डकैती जैसी आपराधिक घटनाओं से अवगत कराते हुए उसे नियंत्रित करने के लिए समुचित कदम उठाने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल से कहा कि राज्य के पुलिस महानिदेशक को अपराध नियंत्रण के लिए कड़े निर्देश दे दिए गए हैं। उन्हें घटित आपराधिक घटनाओं का खुलासा कर उसमें संलिप्त अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विधि -व्यवस्था को हर हाल में बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है । आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वालों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में झारखंड चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री किशोर मंत्री, महासचिव श्री परेश गट्टानी, कार्यकारिणी सदस्य श्री प्रवीण लोहिया औऱ श्री रोहित पोद्दार, पूर्व अध्यक्ष श्री कुणाल आजमानी तथा सोना -चांदी व्यवसायी समिति के डॉ दिलीप सोनी, रवि कुमार पिंटू और श्री जितेंद्र कुमार वर्मा शामिल थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel