• Home
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulations
Monday, July 28, 2025
मानवाधिकार मीडिया
  • Login
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
No Result
View All Result
मानवाधिकार मीडिया
No Result
View All Result
Home राज्य झारखंड

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा- राज्य सरकार की तमाम योजनाएं धरातल पर दिखनी चाहिए, हर व्यक्ति को इसका मिले लाभ

by Manindar Manish
July 19, 2024
in झारखंड
0
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा- राज्य सरकार की तमाम योजनाएं धरातल पर दिखनी चाहिए, हर व्यक्ति को इसका मिले लाभ

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने गिरिडीह जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं को लेकर मधुबन में अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए अहम निर्देश

◆ किसानों को वैकल्पिक कृषि के लिए तैयार करने की पूरी तैयारी रखने का अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश

◆ मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा- मनरेगा श्रमिकों का समय पर पारिश्रमिक देना सुनिश्चित करें

● युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

● ग्रामीणों का पलायन रोकना सरकार की प्राथमिकता

● किसानों- मजदूरों को सशक्त बनाने के लिए सरकार संकल्पित

मधुबन, गिरिडीह (झारखंड) राज्य सरकार की तमाम विकास योजनाएं धरातल पर दिखनी चाहिए। ये योजनाएं हर घर तक पहुंचे, इसे हर हाल में सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने गिरिडीह जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं को लेकर मधुबन में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को ये निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे पूरी संवेदना के साथ जनता की समस्याओं को सुने और समाधान निकालें।

आपकी जिम्मेदारी बनती है कि जिले में सरकार की नीतियों और योजनाओं का प्रभावी तरीके से क्रियान्वयन हो ताकि उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को भी मिल सके। इसमें किसी भी तरह की कोताही और लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

धान रोपनी की अद्यतन स्थिति की ली जानकारी

मुख्यमंत्री ने जिले में मॉनसून की बारिश और धान रोपनी की स्थिति की जानकारी अधिकारियों से ली। इस दौरान वे किसानों के बीच बीज और खाद वितरण की वस्तुस्थिति से भी अवगत हुए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अगर कम बारिश की वजह से धान की बुवाई प्रभावित होती है तो किसानों को वैकल्पिक कृषि के लिए तैयार करने की पूरी तैयारी रखें। किसानों को राहत करने के लिए सभी कदम उठाये जाएं। उन्होंने कहा कि किसानों को केसीसी का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने बैठक में कृषि ऋण माफी योजना की भी जानकारी ली।

मनरेगा के तहत ज्यादा से मानव दिवस का सृजन हो

मुख्यमंत्री ने कहा कि मनरेगा के तहत चल रही विभिन्न योजनाओं में ज्यादा से ज्यादा मानव दिवस सृजित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं। ताकि, मजदूरों को अपने गांव घर में ही रोजगार मिल सके और उनका पलायन नहीं हो। उन्होंने कहा कि मनरेगा श्रमिकों को पारिश्रमिक का भुगतान समय पर हो, इसे सुनिश्चित करें।

युवाओं का पलायन नहीं हो, उन्हें रोजगार उपलब्ध कराएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि गिरिडीह जिले से बड़ी संख्या में ग्रामीण युवा रोजगार के लिए बड़े शहरों एवं दूसरे राज्यों के लिए पलायन करते हैं। यह काफी चिंतनीय है। हमारी सरकार ने युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं से युवाओं को जोड़ें, ताकि उन्हें अपने घर- गांव में ही रोजगार मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग पलायन करते हैं, उनका पूरा डेटाबेस भी रखें, ताकि विपरीत परिस्थितियों में उसे अथवा उसके परिजनों को सरकार की ओर से समुचित राहत दिलाई जा सके।

बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा फलदार पेड़ लगाने के लिए किसानों को प्रेरित करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिरसा हरित ग्राम योजना से ज्यादा से ज्यादा किसानों को जोड़कर उन्हें फलदार वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करें। यह राज्य सरकार की एक अति महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका मकसद किसानों की आय बढ़ाना है। इस बैठक में उन्होंने पौधरोपण अभियान की भी जानकारी ली। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस मॉनसून पूरे जिले में 8 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। अब तक 2 लाख 10 हज़ार से ज्यादा पौधे लगाए जा चुके हैं।

बिजली समेत अन्य व्यवस्थाओं में सुधार लाने का दिया निर्देश

मुख्यमंत्री ने जिले में बिजली -पानी समेत अन्य सभी व्यवस्थाओं में सुधार लाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं बेहतर रूप में मिलनी चाहिए। जिले में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें। लोगों को शुद्ध पेयजल मिले, इसके लिए जलापूर्ति योजनाओं का काम जल्द से जल्द पूरी हो। हाथियों के सुरक्षित आवागमन को लेकर कॉरिडोर निर्माण के बारे में भी जानकारी ली।

इस बैठक में राज्यसभा सांसद श्री सरफराज अहमद, विधायक श्री मथुरा प्रसाद महतो, विधायक श्री सुदिव्य कुमार सोनू, विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष श्री संजय सिंह समेत जिले के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Share

Related Posts

झारखंड

JAMSHEDPUR : तैलिक साहू महासभा ने बागबेड़ा नया बस्ती में बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटा राहत सामग्री

July 27, 2025
झारखंड

JAMSHEDPUR : प्रत्येक कार्य दिवस में अंचल अधिकारियों द्वारा भू-विवादों का किया जा रहा निष्पादन

July 26, 2025
झारखंड

JAMSHEDPUR : एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर के नए अस्पताल परिसर के सुचारू संचालन को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

July 26, 2025
झारखंड

JAMSHEDPUR : खरकई एवं स्वर्णरेखा नदी में जलस्तर बढ़ने से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य जारी

July 26, 2025
झारखंड

JAMSHEDPUR : जनता त्रस्त, नेता मस्त : व्यवस्था नहीं सुधरी तो होगा आंदोलन : राकेश साहू

July 26, 2025
झारखंड

JAMSHEDPUR : राज्यपाल ने सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री को प्लेटिनम जुबिली की दी शुभकामनाएं

July 26, 2025
Next Post
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गिरिडीह जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं को लेकर मधुबन में अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए अहम निर्देश

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गिरिडीह जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं को लेकर मधुबन में अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए अहम निर्देश

POPULAR NEWS

No Content Available

WEATHER UPDATES

मौसम

EDITOR'S PICK

वेद रक्षित धर्मगुरु त्रिशूल भगवान की निकली भव्य दर्शन शोभा यात्रा– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

वेद रक्षित धर्मगुरु त्रिशूल भगवान की निकली भव्य दर्शन शोभा यात्रा– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

March 9, 2024

दिनांक 02.04.2024थाना हसनगंज-जनपद उन्नाव एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार।

April 2, 2024
जी-20 में आयीं फर्स्ट लेडी को बस्तर की महिलाओं की ओर से मिलेट का उपहार

जी-20 में आयीं फर्स्ट लेडी को बस्तर की महिलाओं की ओर से मिलेट का उपहार

September 12, 2023
प्रयागराज जिले को सुंदर और विकास का मॉडल बनाएंगे ( प्रवीण पटेल)  — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

प्रयागराज जिले को सुंदर और विकास का मॉडल बनाएंगे ( प्रवीण पटेल)  — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

April 17, 2024

CRICKET LIVE SCORE

RASHIFAL UPDATES

Facebook Twitter Youtube Instagram

About Us

मानवाधिकार मीडिया

मानवाधिकार मीडिया एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार वेबसाइट है, जो आपके लिए ताजा और सटीक खबरें लाती है। हमारा उद्देश्य है समाज में जागरूकता फैलाना, मानवीय अधिकारों की रक्षा करना और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सत्य को उजागर करना। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और आपके विश्वास के लिए आभारी हैं। साथ मिलकर, हम एक बेहतर समाज के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।

kamranasadjournalist@gmail.com

Recent Posts

  • JAMSHEDPUR : तैलिक साहू महासभा ने बागबेड़ा नया बस्ती में बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटा राहत सामग्री
  • 0x1c8c5b6a
  • वनिता समाज ने हरियाली तीज का किया भव्य आयोजन
  • JAMSHEDPUR : प्रत्येक कार्य दिवस में अंचल अधिकारियों द्वारा भू-विवादों का किया जा रहा निष्पादन

RSS मानवाधिकार मीडिया

  • JAMSHEDPUR : तैलिक साहू महासभा ने बागबेड़ा नया बस्ती में बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटा राहत सामग्री

Follow us

Log In

Our Visitors

Visitors Today
376
2481590
Total Visitors
369
Live visitors

© 2025 Manvadhikar Media

No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स

© 2025 Manvadhikar Media

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.