Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सुनी आम लोगों की शिकायतें एवं समस्याएं

Follow

Published on: 11-07-2024

मुख्यमंत्री ने कहा – समस्याओं का समाधान प्राथमिकता

रांची (झारखंड)। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम लोगों की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना। कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में लोगों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी शिकायतों तथा समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन स्वयं एक-एक लोगों से उनके आवेदन पत्रों को लिया। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा आमजनों की शिकायतों एवं समस्याओं का यथोचित एवं त्वरित समाधान किए जाने का भरोसा दिया।

मौके पर विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के कुशल नेतृत्व में राज्य हर क्षेत्र में तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा।

कई महत्वपूर्ण नीतियां बनी, जन कल्याण की योजनाओं को धरातल पर उतारा

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने उपस्थित लोगों से कहा कि पिछले साढ़े चार वर्ष में उनकी सरकार गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचकर जन समस्याओं को सुलझाने के प्रयास किया है। उनकी सरकार ने कई महत्वपूर्ण नीतियां बनाई हैं।

सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महत्वकांक्षी जनकल्याण योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है। इन सभी प्रभावी नीतियों तथा योजनाओं का सीधा लाभ आम जनमानस को मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार मूलभूत तथा बुनियादी सुविधाओं को लोगों के घर-आंगन तक पहुंचाने का कार्य निरंतर कर रही है।

आने वाले दिनों में यहां के लोगों के जीवन स्तर में गुणात्मक सुधार तथा सकारात्मक बदलाव लाया जा सके इस निमित्त हम प्रतिबद्धता के साथ योजनाओं को उनतक तक पहुंचा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी के सहयोग, सहभागिता और आशीर्वाद से ही विकसित एवं समृद्ध झारखंड की परिकल्पना को पूरा किया जा सकेगा।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel