Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नेतरहाट इको रिट्रीट फेस्टिवल -2023 की तैयारियों को लेकर वरीय अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक करते हुए दिए कई अहम निर्देश

Follow

Published on: 09-11-2023

मुख्यमंत्री ने अगले वर्ष जनवरी माह में आयोजित होने वाले इस फेस्टिवल से जुड़ी सारी तैयारियां 31 दिसंबर तक पूरी कर लेने का दिया निर्देश

रांची (झारखंड)। नेतरहाट इको रिट्रीट फेस्टिवल -2023 अगले वर्ष जनवरी माह में होना है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने इस फेस्टिवल की चल रही तैयारियों को लेकर आज वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कई अहम निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस फेस्टिवल से जुड़ी सारी तैयारियां 31 दिसंबर तक पूरी कर ली जानी चाहिए।

झारखंड के टूरिज्म सेक्टर में काफी संभावनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के टूरिज्म सेक्टर में काफी संभावनाएं हैं। ऐसे में नेतरहाट इको रिट्रीट फेस्टिवल के माध्यम से हम पर्यटन को बढ़ावा दे सकते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से यहां के पर्यटक स्थलों के प्रति देश- दुनिया के सैलानियों का आकर्षण बढ़ेगा ऐसे में इसका भव्य और शानदार आयोजन होना चाहिए।

इन्वेस्टर्स को बुलाने के लिए रोड मैप तैयार करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फेस्टिवल के प्रति ज्यादा से ज्यादा इन्वेस्टर्स आकर्षित हों और यहां आएं, इसके लिए रोड मैप तैयार करें। उनके लिए यहां विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएं और उसमें वे शिरकत करें इसके लिए योजना बनाएं। इससे झारखंड के पर्यटन को एक बेहतर मुकाम मिलेगा।

सैलानियों और आगंतुकों के लिए सभी सुविधाएं और व्यवस्थाएं दुरुस्त हो

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के पर्यटन के लिहाज से नेतरहाट इको रिट्रीट फेस्टिवल काफी मायने रखती है। ऐसे में इस फेस्टिवल में जो भी आगंतुक और सैलानी आएं, उनके लिए सारी सुविधाएं और व्यवस्थाएं समय पर दुरुस्त कर ली जानी चाहिए । उनके आवासन, खानपान, परिवहन और अन्य सुविधाएं बेहतर हो, इसका ख्याल रखें। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि व्यवस्था करने की जिम्मेवारी जिस अधिकारी को सौंपी जाएगी, उसे कार्य पूरा करने की डेट लाइन भी दी जाए। इसमें किसी भी प्रकार का विलंब नहीं हो, इसे सुनिश्चित करें।

टूरिज्म सर्किट बनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि नेतरहाट इको रिट्रीट फेस्टिवल में जो भी आगंतुक सम्मिलित होते हैं, उन्हें आसपास के इलाकों के पर्यटक स्थलों का भी भ्रमण करने की व्यवस्था करें। इसके लिए एक टूरिस्ट सर्किट तैयार करें और उसी अनुरूप पर्यटकों को इन पर्यटक स्थलों को दिखाने के लिए ले जाने की व्यवस्था करें। इसमें पलामू किला , बेतला नेशनल पार्क और लोध जलप्रपात जैसे पर्यटक स्थल को शामिल करें।

स्थानीय खेल, कला, व्यंजन आदि को बढ़ावा दें

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फेस्टिवल के जरिए स्थानीय खेल, लोक कला और ट्राइबल व्यंजनों को बढ़ावा दिया जाए । इसके तहत हॉकी और आर्चरी जैसे खेलों में प्रतियोगिताओं का आयोजन हो और स्थानीय टीमों को भागीदारी का मौका मिले तथा उन्हें पुरस्कृत किया जाए। यहां आने वाले सैलानियों को स्थानीय और ट्राइबल व्यंजन परोसा जाए और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय लोक कलाओं, गीत- नृत्य-संगीत की प्रस्तुति हो,इसकी व्यवस्था होनी चाहिए।

फेस्टिवल में होंगे कई इवेंट्स

इस बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि नेतरहाट इको रिट्रीट फेस्टिवल में योगा, मैडिटेशन, साइक्लोथान, क्राफ्ट मेला, फूड स्टॉल, बोटिंग, बच्चों के मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम समेत कई और अन्य इवेंट्स भी होंगे। यहां आने वाले आगंतुकों के रहने के लिए लग्जरी टेंट लगाए जा रहे हैं। उनके खान पान और परिवहन की सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। इस बाबत जोर शोर से तैयारी शुरू कर दी गई है।

उच्च स्तरीय बैठक में मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त -सह -अपर मुख्य सचिव श्री अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल, प्रधान सचिव श्री अजय कुमार सिंह और मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, पर्यटन सचिव श्री मनोज कुमार , पर्यटन निदेशक श्रीमती अंजली यादव और सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय के निदेशक श्री राजीव लोचन बक्शी मौजूद थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel