Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मुख्यमंत्री, 16 जून को जिलावासियों को देंगे योजनाओं की सौगात, गांधी मैदान, मानगो में कार्यक्रम प्रस्तावित

Follow

Published on: 15-06-2024

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, उप विकास आयुक्त, सिटी एसपी रहे मौजूद, तैयारियों को लेकर दिया गया आवश्यक दिशा-निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड श्री चम्पाई सोरेन द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन तथा परसम्पत्ति वितरण 16 जून को गांधी मैदान, मानगो में किया जाएगा । कार्यक्रम स्थल पर की जा रही तैयारियों का निरीक्षण जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने किया।

मौके पर उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, सिटी एसपी श्री मुकेश लुणायत मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण, कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, पार्किंग व्यवस्था, लाभुकों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता, चलंत शौचालय, मेडिकल टीम, एंबुलेंस की उपलब्धता, आवश्यक जगहों पर बैरिकेडिंग के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने भीषण गर्मी को देखते हुए पंडाल के अंदर विभाजित सभी जोन में पर्याप्त पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण किया जाना है, उनके बैठने की व्यवस्था, सुगम आवागमन, पार्किंग आदि की पुनर्समीक्षा कर तैयारियों को मूर्त रूप दें। उन्होने कहा कि कार्यक्रम को लेकर सभी संबंधित विभाग अपने स्तर से तैयारी पूरी कर लें।

माननीय मुख्यमंत्री के आगमन पर जिले में सुगम यातायात व्यवस्था, सोनारी हवाई अड्डा से कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से सभी आवश्यक तैयारियों को दुरुस्त करने का टास्क पदाधिकारियों को दिया गया तथा हर स्तर पर पुनर्समीक्षा का निर्देश दिया गया।

मौके पर डीटीओ श्री धनंजय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव, नगर निकाय के पदाधिकारी, थाना प्रभारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel