Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के रवि कुमार ने जमशेदपुर शहरी क्षेत्र में बूथों का किया निरीक्षण

Follow

Published on: 06-03-2024

जिला निर्वाचन पदाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड समेत अन्य पदाधिकारी रहे मौजूद

सोनारी स्थित बूथ नं. 25, 38, 37, 41 एवं 42 का भौतिक सत्यापन कर उपलपब्ध मूलभूत सुविधाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। आसन्न लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग गंभीरता से हर बिंदुओं पर कार्य कर रही है । इसी क्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड श्री के रवि कुमार द्वारा जमशेदपुर शहरी क्षेत्र में सोनारी अंतर्गत विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर बूथों में उपलब्ध न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।

मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल, उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड श्री सुबोध कुमार, सिटी एसपी श्री मुकेश लुणायत, एसडीएम धालभूम श्री पीयूष सिन्हा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड ने निरीक्षण के क्रम में सोनारी में नागरिक संघ स्थित मतदान केन्द्र संख्या 25 एवं 38, सिद्धी क्लब मतदान केन्द्र संख्या 37 और लहरी समाज विकास भवन स्थित मतदान केन्द्र संख्या 41 एवं 42 में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं यथा शौचालय, रैंप, बिजली, पेयजल, आगमन एवं निकास द्वार आदि का जायजा लेते हुए मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को मतदान केन्द्र में जरूरी सुविधा बहाल करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड ने कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केन्द्रों में लोगों के घर घर जाकर मतदान करने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी लोगों की चुनावी भागीदारी सुनिश्चित हो इसके लिए समेकित प्रयास और जनजागरुकता जरूरी है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने आश्वस्त किया कि मतदान के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो तथा सभी बूथों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो इसके लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है । जिले के वरीय पदाधिकारियों को बूथ वेरिफिकेशन एवं मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की जांच हेतु टास्क सौंपा गया है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel