Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी स्वीप की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को और प्रभावशाली ढंग से चलाये जाने के सम्बंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं स्वीप कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक सम्पन्न — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता

Published on: 06-04-2024

मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी स्वीप की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को और प्रभावशाली ढंग से चलाये जाने के सम्बंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं स्वीप कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक सम्पन्न — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने विभाग की स्वीप से सम्बंधित प्रत्येक दिन की कार्ययोजना अनिवार्य रूप से सोमवार तक उपलब्ध कराये जाने के दिए निर्देश

    मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी स्वीप कार्यक्रम श्री गौरव कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को विकास भवन के सभागार में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को और प्रभावशाली ढंग से चलाये जाने के सम्बंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं स्वीप कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने विभाग की स्वीप से सम्बंधित प्रत्येक दिन की कार्ययोजना अनिवार्य रूप से सोमवार तक उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी विभागों को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को और व्यापक रूप से कराये जाने हेतु निर्देशित किया है। उन्होंने सभी अधिकारियों को कार्यालयों में मतदाता जागरूकता से सम्बंधित बैनर लगाये जाने  के लिए कहा, जिसमें 25 मई को मतदान दिवस के अवसर पर मतदान अवश्य करें, का उल्लेख हो। साथ ही साथ उन्होंने कार्यालयों से जारी होने वाले पत्रों में भी 25 मई मतदान दिवस से सम्बंधित लोगो को उल्लिखित किए जाने के लिए कहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों को मतदाता जागरूकता/स्वीप कार्यक्रम से सम्बंधित प्रत्येक दिन की कार्ययोजना बनाकर जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय में उपलब्ध कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि स्वीप कार्यक्रम से सम्बंधित जिस विभाग की कार्ययोजना सोमवार तक नहीं प्राप्त होती है, ऐसे सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने नगर निगम के जोनल अधिकारियों को मतदाता जागरूकता से सम्बंधित कार्यक्रम किए जाने के लिए कहा है। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक श्री पी0एन0 सिंह सहित स्वीप कमेटी के सदस्यगणों के अलावा अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel