Latest News
शादियाबाद: बहन को खिचड़ी ले जा रहे दो दोस्तो की सड़क एक्सीडेंट में मौत मचा कोहराम0xb6f7e6610xcacc82200x7de45f600xed0da3460x05ef009fगरीब व दुखियों की मशीहा शायरबानो ने की ग्राम सभा कूरा में कंबल वितरणगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगमकर-संक्रांति की समस्त पगही ग्रामवासियो को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंसालों बाद उखड़ी सड़क पर इंटरलांकिंग व नाली निर्माण कार्य होने पर जनता ने ली चैन की सांस

मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी केंद्र में, ऊर्जा मंत्री प्रदुम्न सिंह

Follow

Published on: 26-02-2024

मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी केंद्र में
ऊर्जा मंत्री प्रदुम्न सिंह

ऊर्जा मंत्री प्रदुम्न सिंह ने ली टीकमगढ़ लोकसभा की महत्वपूर्ण बैठक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार केंद्र में बनने जा रही है –प्रदुम्न सिंह। भाजपा में कार्यकर्ता ही पार्टी में मुख्य भूमिका में होता है – अमित नुना।* टीकमगढ़। आज स्थानीय सर्किट हाउस में ऊर्जा मंत्री प्रदुम्न सिंह ने टीकमगढ़ लोकसभा की महत्वपूर्ण बैठक ली। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आए ऊर्जा मंत्री सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी की देवदुर्लभ कार्यकर्ताओं की ईमानदारी, कर्तव्य निष्ठाऔर अथक मेहनत से भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक बहुमत मिला है। इसके लिए मैं कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। आगामी महीना में लोकसभा का चुनाव होने जा रहा है। हमें मिशन 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर दुगनी मेहनत करनी है,ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार केंद्र में भाजपा की सरकार बने, कुछ षड्यंत्रकारी शक्तियां प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को रोकने के लिए गठबंधन कर रही है।पार्टी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत दिलाकर इन षड्यंत्रकारी को करारा जवाब दे। भाजपा जिलाध्यक्ष अमित नुना ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी जो वोट हारी थी उन्हें जिताने के लिए कार्यकर्ता जुट जाएं,पार्टी के सभी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत के साथ श्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए जुट जाएं ताकि भारत को विश्व गुरु बनाने में हम सब की भूमिका हो, भाजपा में पार्टी कार्यकर्ता ही मुख्य भूमिका में होता है। टीकमगढ़ सर्किट हाउस में ऊर्जा मंत्री प्रभुन्न। प्रदुम्न सिंह जी, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा पंकज जोशी, भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना, भाजपा जिला अध्यक्ष अखिलेश अयाची, लोकसभा संयोजक विवेक चतुर्वेदी, भाजपा जिला महामंत्री अश्वनी चढ़ार, आशुतोष भट्ट, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक खरे रानू, प्रीति शर्मा, सरोज राजपूत, सुशील दुबे,इंजी.भारती आर्या, मनोज देवलिया,इंजी अभय प्रताप सिंह यादव, विकास यादव, प्रतेंद्र सिंधई, रोहित खटीक, अंकित तोमर, छत्रपाल सिंह राजा, गोपाल राय, जनमेजय तिवारी, सुनील खटीक,चंदू कोरी, पंकज प्रजापति, मुन्ना लाल साहू, स्वप्निल तिवारी,शोभरन कुशवाहा , अंशुल व्यास, शक्ति राय,दीपक मिश्रा, नरेश तिवारी, राजीव वर्धमान, मुख्तार अहमद, मुकेश अहिरवार,मंडल अध्यक्ष हरप्रसाद कुशवाहा, प्रवीण नामदेव, महेश पटैरिया, महेश यादव, महेश यादव, महेंद्र कुशवाहा, प्रशांत खरे,संदीप पायक, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel