Latest News
रायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचारएक परिवार के लिए खुशी, दूसरे के लिए पीड़ा: सुनाली वापस, चचेरी बहन स्वीटी अभी भी बांग्लादेश में फंसी है | भारत समाचारफ़ाइल पिंग-पोंग ने जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा परीक्षा पर उमर-एलजी विवाद को ट्रिगर किया | भारत समाचार

मोदी जी ने नए संसद के कार्य का आगाज नारी शक्ति को समर्पित करके किया( राकेश सचान)

Published on: 14-10-2023

महिलाओं ने भरी हुंकार कहा फिर एक बार मोदी सरकार

मोदी जी ने नए संसद के कार्य का आगाज नारी शक्ति को समर्पित करके किया( राकेश सचान)

भाजपा शहर उत्तरी विधानसभा की नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन का आयोजन सारस्वत पैलेस पुलिस लाइन के प्रांगण में महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा एवं प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री एवं कार्यक्रम की संयोजक कविता यादव त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने उपस्थित महिलाओं को 33% राजनैतिक क्षेत्र में आरक्षण मिलने की बधाई देते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के नए संसद भवन में देश की महिलाओं को 33% का राजनैतिक क्षेत्र में आरक्षण देकर और नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू करके देश की महिलाओं का सम्मान बढ़ाते हुए देश के नए संसद के कार्य का आगाज नारी शक्ति को समर्पित किया और कहा कि आजादी की लड़ाई से लेकर अब तक देश के संचालन में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है आज आधुनिक भारत के हर क्षेत्र में देश की बेटियां आगे बढ़ रही है और देश का नाम रोशन कर रही है उन्होंने कहा कि हमें संकुचित मानसिकता से बाहर निकलना होगा और घर की महिलाओं को बड़े विश्वास के साथ स्वतंत्रता पूर्वक अधिकार देना होगा उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम से बहुत बड़ा बदलाव होने जा रहा है भारत के लिए गौरवशाली इतिहास रचेगा उन्होंने आगे कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार की योजनाएं देश एवं प्रदेश की महिलाओं को सम्मान के साथ जीने के लिए समर्पित है उन्होंने अवसर पर उज्जवला गैस योजना, जन धन योजना, शौचालय योजना, आदि की चर्चा की और कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कानून व्यवस्था आज इतनी मजबूत है कि कोई भी गुंडा बदमाश महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार नहीं कर सकता और जो करने की हिमाकत करता है तो उसका जवाब बुलडोजर से दिया जाता है और आगे कहा कि कांग्रेस और उसकी सहयोगी दल सिर्फ नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भ्रम फैला रहा है जब वे सत्ता में थे तो कुछ नहीं कर सके और जब मोदी जी ने महिलाओं के हित में यह कानून बनाया तो उन्हें पच नहीं रहा है उन्होंने कहा कि नारी शक्ति अधिनियम बिल दोनों सदनों में पास हो चुका है और कानून बन चुका है इसलिए इस बात को लेकर कोई शंका में ना रहे
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेंद्र कुमार सिंह गौर एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने कहा कि हमारी सरकार महिलाओं के हित के लिए कार्य कर रही है और और उन्हें सिर्फ और सिर्फ भाजपा की सरकार के प्रति ही विश्वास रह गया है
सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉक्टर रितु गोयल ने कहा कि नारी जब ठान लेती है तो हर क्षेत्र में अपनी जय जयकार करा सकती है और आज अपने दम पर भारत के हर क्षेत्र पर कामयाबी का इतिहास रच रही है
इसके अलावा इस अवसर पर प्रदेश की मंत्री अनामिका चौधरी, महापौर गणेश केसरवानी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, शशि वाष्र्णेय ,अर्चना शुक्ला, ने अपने विचार व्यक्त किया
इस अवसर पर कार्यक्रम की संयोजक एवं प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री कविता यादव त्रिपाठी ने कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राकेश सचान जी को अंग वस्त्रम पहनाकर और महिला मोर्चा के द्वारा बड़ी माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया
मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी बताया कि दिनांक 17 अक्टूबर को दोपहर 11:00 बजे दक्षिणी विधानसभा का महिला सम्मेलन आर्य कन्या डिग्री कॉलेज मुट्ठीगंज के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा
कार्यक्रम का संचालन आभा मधुर श्रीवास्तव ने किया समापन महिला मोर्चा अध्यक्ष शिखा रस्तोगी ने किया
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पार्षद किरन जायसवाल, क्षेत्रीय मंत्री वंदना सिंह,महामंत्री रीता सिंह,उपाध्यक्ष दुर्गेश नंदिनी ,आभा सिंह, अनीता पांडे, मीडिया प्रभारी चंद्रा अहलूवालिया, कल्पना शर्मा, अंजलि गोस्वामी, संगीता गोस्वामी,
हवा सिंह, रीता वर्मा ,नीलम त्रिपाठी ,लक्ष्मी बहुगुणा, प्रेमलता सुमन,मंडल अध्यक्ष स्वारिका भारद्वाज , विनीत गुप्ता, आंचल ओझा, प्रिया कैथवास,, कंचन लता, विजयलक्ष्मी, सरोज गुप्ता एवं हजारों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रही

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel