Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मोहित यादव अपहरण कांड का खुलासा,आरोपी गिरफ़्तार!

Published on: 17-07-2024

शमसुलहक़ ख़ान की रिपोर्ट

मोहित यादव अपहरण कांड का खुलासा,आरोपी गिरफ़्तार!

थाना कोतवाली पुलिस, स्वाट टीम, एस0ओ0जी0 टीम व सर्विलांस टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत पिकौरा दत्तूराय गांधीनगर से हुए अपहरण से सम्बंधित 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार!
थाना कोतवाली पुलिस, स्वाट टीम, एस0ओ0जी0 टीम व सर्विलांस टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में दिनांक-12.07.2024 को थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत पिकौरा दत्तूराय गांधीनगर से मोहित यादव के अपहरण के संबंध में पंजीकृत मु0अ0सं0-283/2024 धारा-140(1), 333, 324(4), 115(2), 191(2) BNS से संबंधित 03 अभियुक्तों यथाक्रमशः 1- आदित्य विक्रम सिंह 2- प्रेरित पाल उर्फ गोरख 3- अनुद्राक्ष पांण्डेय को दिनांक-17.07.2024 को गिरफ्तार कर अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है |
गिरफ्तारी/ बरामदगी के आधार पर धारा-103(1), 238 BNS की वृद्धि कर अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है |

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1- आदित्य विक्रम सिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह उम्र करीब 23 वर्ष निवासी ग्राम चंगेरवा बाबु थाना लालंगज जनपद बस्ती(गिरफ्तारी का स्थान-जिगना चौराहा) |
2- प्रेरित पाल उर्फ गोरख पुत्र विरेन्द बहादुर पाल उम्र करीब 24 वर्ष निवासी ग्राम भरवलिया थाना लालगंज जनपद बस्ती (गिरफ्तारी का स्थान-जिगना चौराहा) |
3- अनुद्राक्ष पांण्डेय पुत्र सम्पूर्णा पाण्डेय निवासी डोमसरा थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर उ0प्र0 (गिरफ्तारी का स्थान- ब्लॉक रोड के सामने रौता रोड पर थाना कोतवाली) |

बरामदगी का विवरण-
1- एक अदद चार पहिया वाहन-थार गाड़ी संख्या-UP-32-NT-6566 |
2- एक अदद अपाचे मोटरसाइकिल गाड़ी संख्या-UP51AZ5333 ।
3- दो अदद मोबाइल (अभियुक्तों का) |
4- एक अदद मोबाइल, काल लेटर, रजिस्ट्रेशन पेपर (अपहृत का) |

घटना का संछिप्त विवरण-
दिनांक-12.07.2024 को अविनाश सिंह पुत्र स्व0 अमरेन्द्र सिंह निवासी पिकौरा दत्तूराय गांधीनगर जनपद बस्ती द्वारा लिखित प्रार्थना-पत्र दिया गया कि दिनांक-12.07.2024 को समय करीब 14:00 बजे मोहल्ले के लोगों द्वारा मुझे फोन करके बताया गया कि आपके घर मे मारपीट व तोड़-फोड़ की जा रही है, जिस पर जब मैं घर पहुँचा तो पाया कि मोहित यादव (अपहृत) उर्फ रत्नेश यादव पुत्र स्व0 मुकेश यादव जोकि मेरे यहाँ किराये पर कमरा लेकर रहता था, जिसे 1- आदित्य विक्रम सिंह, 2-पुलकित गर्ग, 3- सत्यम कसौधन, 4- मोनू, 5- सैय्यद इल्हान व उनके साथ अन्य कुछ लड़के आकर मोहित यादव के कमरे में घुस कर तोड़-फोड़ किये है एवं मार-पीट के दौरान जब वह बाथरूम में घुसा तो उसे वहाँ से खिंचकर नीचे ले जाकर कुछ दूर पैदल चलते हुए मुख्य मार्ग पर आकर चार पहिया वाहन से अपहरण करके हत्या करने की नियत से लेकर भाग गये, जिस पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0-283/2024 धारा-140(1), 333, 324(4), 115(2), 191(2) BNS. पंजीकृत कर 1- आदित्य विक्रम सिंह 2- प्रेरित पाल उर्फ गोरख 3- अनुद्राक्ष पांण्डेय को दिनांक-17.07.2024 को गिरफ्तार कर बस्ती पुलिस टीम द्वारा एसडीआरएफ के समन्वय से घाघरा/ कुआनो नदी में अपहृत मोहित के शव के तलाश हेतु अपहृत मोहित के शव की तलाश की जा रही है एवं अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है |

पूछताछ का विवरण-
अभियुक्तों से पूछताछ करने पर बताया गया कि मोहित यादव ने सत्यम कसौधन को धोखे से बुलाकर उसका एक अश्लील वीडियो बना लिया था जिससे वह उसे ब्लैकमेल करता रहता था, जिसे हटाने के लिए हम लोगों ने मोहित को अगवा कर मारपीट कर घाघरा/ कुआनो नदी में शव को फेक दिया गया था |

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1- प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विजय कुमार मय पुलिस टीम जनपद बस्ती |
2- प्रभारी स्वाट टीम उमाशंकर तिवारी मय पुलिस टीम जनपद बस्ती |
3- प्रभारी एस0ओ0जी0 टीम जनार्दन प्रसाद मय पुलिस टीम जनपद बस्ती |
4- प्रभारी सर्विलांस टीम शशिकांत मय पुलिस टीम जनपद बस्ती |

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel