Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

यातायत के अदृश्य कर्मचारियों व अधिकारियों से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था फेल

Follow

Published on: 24-06-2024

यातायत के अदृश्य कर्मचारियों व अधिकारियों से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था फेल

शहर की यातायात व्यवस्था इन दिनों फिर से बिना पटरी के चल रही है। इस संबंध में ट्रेफिक विभाग भी कोई खास कार्रवाई करते नहीं दिख रहा है। ट्रेफिक कर्मियों द्वारा यातायात सुधारने के नाम पर चौराहों पर बिना हेलमेट के चालान ही काटकर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के नाम मात्र राजस्व वसूली में व्यवथित नजर आ रही है। जबकि शहर के मुख्य बाजार में बेतरतीब खड़े वाहन मुख्य बाजार की संकड़ी सड़कों पर थ्री व्हीलर पर कोई लगाम नहीं कसी जा रही है। जिससे शहर में बदहाल यातायात व्यवस्था से हर कोई परेशान हो गया है। शहर में वाहन खड़े करने को लेकर यह स्थिति है कि वाहन कहीं भी खड़ा कर दो उसे पूछने वाला काेई नहीं है। वही नगर के मुख्य मार्गों पर बाजार में वाहन को सड़क पर लगा दिया जाता है। दिन में सड़के सकरी और रात में चौंडी हो जाती हैं। दुकानों के सामने खड़े वाहनो से लोग परेशान हो जाते है।उनका निकलना दूभर हो जाता है। मुख्य नजाई बाजार सराफा बाजार सहित स्टेट बैंक चौराहा से लेकर जवाहर चौराहा एवं कटरा बाजार से लेकर जवाहर चौराहा आदि मुख्य मार्गों पर इस कदर वाहन खड़े रहते हैं। कि लोग निकलने के लिए भी परेशान होते हैं दुकानों के सामने वाहन खड़े कर दिए जाते हैं। जहां लोगों का निकलना दूभर हो जाता है। इस दौरान यातायात पुलिस भी नजर नहीं आती है। बाजार के समय में लोग पैदल चलने वाले भी व्यवस्थाओं को कोसते नजर आते है। जब कही बड़ा जाम लगता है।तब यातायात पुलिस उथल पुथल नजर आती है।और इस व्यवस्था में कमी के चलते एंबुलेस भी अस्पताल तक पहुंचे में परेशान हो जाती है। वही बीमार मरीज की जान को भी खतरा पैदा हो जाता है। यातायात व्यवस्थाएं पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। यातायात व्यवस्थाओं की निगहरानी करने वाले अदृश्य हो जाते है। लेकिन यातायात पुलिस एक काम में बहुत आगे नजर आ रही है। वह चेकिंग के नाम पर मात्र राजस्व वसूली में व्यवथित नजर आ रही है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel