Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

राजकीय इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया 75वाँ गणतंत्र दिवस

Published on: 26-01-2024

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

शक्तिनगर(सोनभद्र)। सोनभद्र जिले के शक्तिनगर क्षेत्र में 75वाँ गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से स्कूलों में मनाया गया। छुट्टी होने के बावजूद भी कुछ विद्यालय में सिर्फ तिरंगा फहराया गया। सोनभद्र में मौसम साफ होने के साथ ही खिलती धूप में बच्चों ने इसका आनंद उठाते हुए हाथ में झंडा लिए अपने स्कूल पहुंचे।

वही राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज शक्तिनगर में भी छात्र- छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रभात फेरी, रंगोली प्रस्तुत कर गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रभारी प्रधानाचार्य श्रीमती शालिनी सिंह द्वारा अपने स्कूल में ध्वजारोहण कर संविधान के लिए शपथ ग्रहण भी कराया गया। वही प्रधानाचार्य द्वारा बताया गया कि हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।

इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था और हमारे पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। इसके अतिरिक्त सहायक अध्यापक श्रीमती सपना सिंह, रोहित कुमार यादव, दुर्गेश कुमार पाण्डेय की देखरेख में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज शक्तिनगर के विद्यार्थियों द्वारा एनटीपीसी शक्तिनगर स्टेडियम में विद्यालय के छात्र अर्पित पाण्डेय की अगुवाई में परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भी प्रतिभाग किया गया।

वही प्रतियोगिताओं में भाग लिए गए छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य श्रीमती शालिनी सिंह, प्रवक्ता जनेश्वर कुमार, नरेंद्र कुमार लाल, रमेश कुमार, सहायक अध्यापक श्रीमती प्रतिभा सिंह, श्रीमती पूनम गौड़, संजय कुमार, उदय प्रताप राय, नागेंद्र कुमार, अनुपम गुप्ता, ओपी गुप्ता, प्रदीप कुमार पांडे, व्यावसायिक शिक्षण पवन कुमार, निजामुद्दीन व समस्त छात्रों की उपस्थिति रही।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel