Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र, सरायकेला के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त नें की बैठक

Follow

Published on: 31-05-2024

आपसी सामंजस्य स्थापित कर सांस्कृतिक धरोहर “छऊ” के विकास की ओर कार्य करने के दिए गए निर्देश

“छऊ” कला के विभिन्न क्षेत्र नृत्य, वाद्य तथा मुखौटा निर्माण आदि में इच्छुक नई पीढ़ियों को जोड़े ताकि छऊ कला का विकास हो- उपायुक्त

सरायकेला (झारखंड)। समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त -सह-अध्यक्ष, राजकीय छऊ कला केंद्र, सरायकेला श्री रविशंकर शुक्ला के अध्यक्षता में राजकीय छउ नृत्य कला केंद्र, सरायकेला के सफल संचालन को लेकर बैठक आहूत की गई। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी -सह- सचिव राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र, सरायकेला श्री सुनील कुमार प्रजापति, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निदेशक छऊ कला केंद्र, सरायकेला श्रीमती यस्मिता सिंह तथा समिति सदस्य एवं स्थानीय कलाकार उपस्थित रहें।

बैठक के दौरान उपायुक्त नें राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र,सरायकेला के सफल संचालन को लेकर बिंदुवार चर्चा कर सभी समिति सदस्य एवं कलाकारों को एकमत होकर आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए सांस्कृतिक धरोहर “छऊ” के विकास की ओर कार्य करने की बात कही, उपायुक्त नें “छऊ” के विभिन्न क्षेत्र जैसे विभिन्न नृत्य, वाद्य , मुखौटा निर्माण आदि के क्षेत्र में इच्छुक नई पीढ़ियों को प्रशिक्षण प्रदान करने तथा विभिन्न क्षेत्र में गुरुजन का डॉक्यूमेंट्री तैयार करनें की बात कही।

बैठक के क्रम में समिति सदस्यों तथा कलाकारों के साथ बिंदुवार चर्चा करते हुए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रुप से “छऊ” कला से जुड़े कलाकारों का सूची तैयार करने, सभी चिन्हित छऊ कलाकारों को पहचान पत्र बनाने, छऊ मास्क को जी.आई. टैग उपलद्ध कराने, छऊ कला प्रशिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा , सर्व सहमति से पुनः समिति चयन पर चर्चा किया गया।

बैठक के अंत में उपायुक्त द्वारा कलाकारों से “छऊ” कला के प्रबंधित तथा विकास को लेकर मांगे गए सुझाव पर विभिन्न सदस्यों द्वारा छऊ कला क्षेत्र में संगीत एवं संगीतकार को स्थान उपलब्ध करने, सिलेब्स तैयार करने, जिले में बंद पड़े तीन कला केंद्र को पुनः प्रारम्भ करने, राजकीय पर्व में सभी कलाकारों को समान रुप से सम्मानित करने तथा समिति गठन में सभी की सहमति सुनिश्चित करने की बात रखी गई।

बैठक के अंत में उपायुक्त ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य कलाकार को संगठित कर छऊ का विकास करना है, अतः “छऊ” कला से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी कलाकार छऊ के विकास की ओर चर्चा करें ताकि आने वाले समय में बेहतर समन्वय स्थापित कर त्यौहार पूर्ण वातावरण में स्थानीय रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना सम्पन्न कराया जा सकें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel