Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

राजशाही दरबार के साथ नंदी घोष रथ पर सवार नगर भ्रमण को निकलेंगे भगवान जगन्नाथ  — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 06-07-2024

राजशाही दरबार के साथ नंदी घोष रथ पर सवार नगर भ्रमण को निकलेंगे भगवान जगन्नाथ  — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

हजारों भक्त खींचेंगे भगवान जगन्नाथ जी का रथ आज 

भगवान जगन्नाथ जी हुए स्वस्थ भक्तों में हर्षोल्लास 

श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति ट्रस्ट प्रयागराज के तत्वाधान में आज 7 जुलाई को सुबह 10:00 बजे आर्य भवन जीरो रोड से ट्रस्ट के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता एवं रथ यात्रा संयोजक बसंत लाल आजाद के नेतृत्व में धूमधाम के साथ भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा निकाली जाएगी इसके पूर्व सनातन धर्म की परंपरा के अनुसार भगवान जगन्नाथ जी का पूजन अर्चन एवं आरती किया जाएगा रथ यात्रा सहसंयोजक राजेश केसरवानी ने बताया भगवान जगन्नाथ जी ज्वर की पीड़ा से बिल्कुल स्वस्थ हो चुके हैं उनके स्वस्थ होने पर भक्तों में हर्षोल्लास है और स्वस्थ होने पर भगवान जगन्नाथ जी राजशाही दरबार के साथ गरुड़ध्वज नंदी घोष रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण को निकलेंगे और भक्तों को दर्शन देंगे रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ जी के संग देवी सुभद्रा, भ्राता बलभद्र,होगें इसके अलावा भगवान जगन्नाथ जी का राजशाही दरबार, गणेश जी, गरुण देव, श्री शेषावतार हरि नारायण, कृष्ण बलराम, कृष्ण सुदामा, हनुमान जी, मां काली, श्री राम जन्मभूमि राम दरबार, नरसिंह भगवान ,पांच पांडव, राधा कृष्ण का महारास की झांकी शामिल रहेगी

   रथ यात्रा में मुरादाबाद का बैंड बाजा, डीजे बैंड, पाइप बैंड, भगवान जगन्नाथ जी का मृदंग दल, काशी का डमरू दल, होंगे और प्रख्यात कलाकारों के द्वारा सजीव भजन संध्या की प्रस्तुति, रथ यात्रा में होगी और रथ यात्रा अपनी निर्धारित मार्ग आर्य भवन जीरो रोड से आरंभ होकर , अग्रसेन चौराहा ,चमेली बाई धर्मशाला जॉनसेन गंज, घंटाघर लोकनाथ, बहादुरगंज सुलाकी चौराहा ,राम भवन, मुट्ठीगंज, हटिया पुलिस बूथ, बांस मंडी ,बलुआ घाट ,कटघर से होते हुए काशी राज नगर स्थित प्रयागेश्वर नाथ भगवान जगन्नाथ जी के धाम में विश्राम लेगी

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel