Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

राज्यपाल ने शंकुस कैंसर अस्पताल का फीता काटकर किया भव्य शुभारंभ!

Published on: 04-09-2023

*शमसुलहक खान की रिपोर्ट*

*राज्यपाल ने शंकुस कैंसर अस्पताल का फीता काटकर किया भव्य शुभारंभ!*

बस्ती – महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश मा0 आनंदीबेन पटेल द्वारा शंकुस कैंसर अस्पताल, बस्ती का फीता काटकर भव्य शुभारंभ किया गया। महामहिम के आगमन के उपरांत अस्पताल प्रशासन सहित सभी चिकित्सकों ने उनका स्वागत करते हुए शंकुस कैंसर अस्पताल में कैंसर के मरीज हेतु उपलब्ध चिकित्सीय सुविधाओं के बारे में अवगत कराया। महामहिम ने लोकार्पण के उपरांत कैंसर अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हाल जाना तथा कैंसर का कारण पूछते हुए उन्हें किसी भी प्रकार के नशा से दूर रहने हेतु प्रेरित भी किया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की अपेक्षा व्यक्त की।
इस अवसर पर अस्पताल परिसर में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए महामहिम राज्यपाल ने कहा कि बस्ती में शंकुस कैंसर अस्पताल की शाखा खुलने से यहां के मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी। उन्होंने उपस्थित जन समूह को नशा की आदत से दूर रहने तथा समाज में नशा उन्मूलन के प्रति लोगों को जागरूक करने की अपील किया। इस अवसर पर अस्पताल प्रशासन द्वारा जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को तुलसी का पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। महामहिम ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार विभिन्न लाभार्थीपरक एवं जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीबों, असहायों के जीवन स्तर को उन्नत बनाने दिशा में निरंतर प्रयासरत है, जिसका असर धरातल पर भी दिख रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र/छात्राओं को ड्रेस वितरित किया तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को उपहार वितरित किया तथा कहा कि सरकार महिलाओं, बेटियों के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सुरक्षा के प्रति बेहद संवेदनशील है।
          इस अवसर पर सांसद हरीश द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक हर्रैया अजय सिंह, विधायक सदर महेन्द्र नाथ यादव, विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह, आईजी आर.के. भारद्वाज, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी, आई.एम.ए. के अध्यक्ष डा0 अनिल श्रीवास्तव विभागीय अधिकारी एवं  चिकित्सा संस्थानों के प्रभारी चिकित्साधिकारी तथा अस्पताल के डाइरेक्टर आषुतोष पाण्डेय, शंकुस संघ के अध्यक्ष डा0 अजय चौधरी, हितेन्द्र राज, सुरेश चावला सहित हास्पिटल प्रशासन के अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel