Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

राज्य सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में जिला उपायुक्त ने गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय सारिणी में बदलाव के दिए निर्देश

Follow

Published on: 20-04-2024

KG से कक्षा 08 की कक्षायें सुबह 7.00 बजे से 11.30 बजे तक, कक्षा 09 से ऊपर की कक्षाएँ सुबह 7.00 बजे से 12.00 बजे तक होंगी संचालित

जमशेदपुर (झारखंड)। राज्य सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में अत्यधिक गर्मी एवं लू को ध्यान में रखते हुए जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा जिला अंतर्गत सभी स्कूलों के समयसारिणी में बदलाव का निर्देश दिया गया है।

जिले में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में कक्षा KG से कक्षा 08 तक की कक्षाएँ सुबह 7.00 बजे से 11.30 बजे तक एवं कक्षा 09 से ऊपर की कक्षाएं सुबह 7.00 बजे से 12.00 बजे तक संचालित की जाएगी।

इस अवधि में प्रार्थना सभा या खेलकूद एवं अन्य गतिविधियाँ धूप में संचालित नहीं की जाएगी, परन्तु मध्याहन भोजन का संचालन जारी रहेगा। यह आदेश दिनांक 22.04.2024 से अगले आदेश तक लागू रहेगा।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel