Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

राज्य स्तरीय टीम ने “चलो करे आवास पूरा” अभियान का द्वितीय चरण के तहत पाटन प्रखण्ड क्षेत्र का किया दौरा

Follow

Published on: 03-11-2023

ग्रामीण विकास विभाग से सुवेन्दु सिंघा एवम पवन कुमार के द्वारा लाभुकों को जल्द से जल्द आवास पूर्ण करने हेतु किया प्रेरित

मेदिनीनगर, पलामू (झारखंड)। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत लंबित आवास को पूर्ण कराने हेतु विभाग के निदेशानुसार “चलों करें आवास पूरा” का द्वितीय चरण अभियान सभी प्रखंड/पंचायतों में 31 अक्टूबर से 10 नवम्बर 2023 तक चलाया जा रहा है। अभियान का अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण हेतु विभाग स्तर से ग्रामीण विकास विभाग के राज्य स्तरीय टीम में शामिल सुवेंदु सिंघा एवम पवन कुमार पलामू दौरे पर है।

राज्य स्तरीय टीम ने शुक्रवार को पाटन प्रखंड अंतर्गत कांके कलां पंचायत का क्षेत्र का भ्रमण किया। इस क्रम में राज्य स्तरीय टीम ने प्रखण्ड कार्यालय सभागार में सभी संबन्धित कर्मी के साथ गहन समीक्षा की गई। तत्पश्चात राज्य स्तरीय टीम द्वारा पंचायत में लाभुकों के साथ सीधा संवाद कर आवास पूर्ण करने में आ रही समस्याओं से अवगत हुए। ग्रामीण विकास विभाग टीम द्वारा सबंधित पदाधिकारियों को लाभुकों की समस्याओं को दूर करने का निर्देश दिया। साथ ही लाभुकों को जल्द से जल्द आवास पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया गया।

राज्य स्तरीय टीम भ्रमण के क्रम में जिला समन्वयक मुफ्ती अनवर एवं प्रशिक्षण समन्वयक अभय कुमार, प्रखण्ड समन्वयक शिवम जयसवाल, पंचायत सचिव, पंचायत स्वयं सेवक आदि उपस्थित थे।

 जिला नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन नंबरः-06562-228008 तथा 9065016304

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel