Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

रानी रेवती देवी में प्रथम चरण की प्रवेश परीक्षा हेतु छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ उमड़ी– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 19-03-2024

रानी रेवती देवी में प्रथम चरण की प्रवेश परीक्षा हेतु छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ उमड़ी– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

छात्र-छात्राओं को छोड़ने आए अभिभावकों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया

प्रयागराज l विद्या भारती से संबद्ध काशी प्रांत के रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज राजापुर, प्रयागराज में प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे के मार्गदर्शन में आयोजित हुई प्रथम चरण की प्रवेश परीक्षा में छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ उमड़ी l

     विद्यालय के मीडिया प्रभारी एवं संगीताचार्य मनोज गुप्ता ने बताया कि आगामी सत्र में विद्यालय में प्रवेश हेतु प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आए हुए 1261 छात्र-छात्राओं ने लिखित परीक्षा में भाग लिया l बड़ी संख्या में आए हुए छात्र-छात्राओं का स्वागत प्रधानाचार्य सहित समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं एवं छात्र संसद के पदाधिकारियों एवं कन्या भारती की बहनों ने तिलक, पुष्पवर्षा एवं मंत्रोच्चार कर के किया l इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को छोड़ने आए अभिभावकों के लिए एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं वीडियो के माध्यम से विद्यालय की वर्ष भर की गतिविधियों एवं क्रियाकलापों को दिखाया गया l विद्यालय की छात्राओं अनुष्का पांडे, आस्था पांडे एवं आराधना मिश्रा ने अपने भजनों “राम का गुणगान करिए”, “जन्मे राम रघुरइया” एवं “कौशल्या दशरथ के नंदन” तथा विप्रा केसरवानी ने अपने नृत्य “श्री रामचंद्र कृपाल भजमन” से आए हुए समस्त अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया l सभी कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र वासुदेव पांडे ने अपने तबला वादन से चार चांद लगा दिया l कार्यक्रम की कड़ी में शशांक जायसवाल, कार्तिकेय मिश्रा, पल्लवी पांडे एवं आराधना मिश्रा ने हिंदी, अंग्रेजी एवं देववाणी संस्कृत में विद्यालय की उपलब्धियों का बहुत ही सुंदर वर्णन किया,इसी क्रम में विद्यालय के छात्र निखिल ठाकुर प्रसाद एवं यश सोनी ने आर्टिस्टिक योग करके चकित कर दिया l

     इस अवसर पर अपने उद्बोधन में प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे ने कहा कि यह विद्यालय संस्कार युक्त शिक्षा के साथ-साथ अत्याधुनिक शिक्षा देने वाला एक उत्कृष्ट संस्थान है, साथ ही साथ उन्होंने बताया कि परीक्षा का परिणाम 18 मार्च को घोषित किया जाएगा l इस अवसर पर विद्यालय के अभिभावक बालेंदु पांडे ने भी अपने विचार व्यक्त किए l कार्यक्रम का सफल संचालन दिनेश कुमार शुक्ला एवं सत्य प्रकाश पांडे ने किया l

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel