Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

रामोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत  रामकथा प्रवचन, अनवरत रामायण, रामचरितमानस का पाठ, सुन्दरकाण्ड, भजन, कीर्तन सहित अन्य कार्यक्रमों का किया गया आयोजन –अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल

Published on: 16-01-2024

रामोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत  रामकथा प्रवचन, अनवरत रामायण, रामचरितमानस का पाठ, सुन्दरकाण्ड, भजन, कीर्तन सहित अन्य कार्यक्रमों का किया गया आयोजन –अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल 

      रामोत्सव कार्यक्रम (14 से 22 जनवरी) के अंतर्गत आध्यत्मिक स्थलों व मंदिरों में भजन कीर्तन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन तथा श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर समस्त श्रीराम मंदिरों, हनुमान मंदिरों, वाल्मीकि मंदिरों में रामकथा, रामायण पाठ भजन कीर्तन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन के क्रम में आज दिनांक 16.01.2024 को सब्जी मंडी अल्लापुर स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में राम कथा रामायण पाठ भजन कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलाकार नीलिमा सिंह व उनके मंडली द्वारा भगवान श्रीराम पर भव्य रामायण पाठ, भजन कीर्तन आदि कार्यक्रमों का भव्यता पूर्ण प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनमानस और भक्तजनों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर श्री एच.एन.दुबे पूर्व विभागाध्यक्ष इ0वि0वि0 प्रयागराज के साथ-साथ गणमान्य जनों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संयोजन श्री हरिश्चन्द दुबे, प्राविधिक सहायक राजकीय पाण्डुलिपि पुस्तकालय द्वारा किया गया।

     इसी क्रम में संस्कृति विभाग द्वारा संचालित चरण पादुका रथ यात्रा का स्वागत श्री शंकराचार्य आश्रम अलोपीबाग में किया गया। कलाकार बीना और उनके गु्रप द्वारा भगवान श्रीराम पर आधारित नृत्यनाटिका सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस दौरान राजकीय पाण्डुलिपि पुस्तकालय (संस्कृति विभाग) की ओर से भगवान श्रीराम पर आधारित दुर्लभ चित्र प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। यह जानकारी मो.मोहसिन नूरी क्षेत्रीय अभिलेख  अधिकारी, प्रयागराज ने दी है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel