Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

रेड क्रॉस सोसाईटी ने आगामी आम चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर वोटर अवेयरनेस फोरम का किया गठन

Follow

Published on: 31-03-2024

जमशेदपुर (झारखंड)। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा आगामी आम चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर वोटर अवेयरनेस फोरम का गठन किया गया है।जिसका उद्देश्य अपने पकड़ क्षेत्र में अधिक से अधिक नागरिकों को मतदान के प्रति जागरुक करना है।

इस कड़ी में आज बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में आयोजित नेत्र शिविर के दौरान संस्था के वोटर अवेयरनेस फोरम के अध्यक्ष बिजय कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों को बताया कि 25 मई को जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र में मतदान होना है।

इसलिए यह दिन सभी जागरुक मतदाताओं के लिए एक विशेष दिन और लक्ष्य आधारित होना चाहिए और इसके लिए अभी से तैयारी करनी आवश्यक है, हम सभी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारा नाम मतसूची में हो और मतदान के लिए वोटर पहचान पत्र हो, अगर पहचान पत्र न हो तो जिला निर्वाचन आयोग द्वारा स्वीकृत अन्य पहचान पत्र को हम संभाल कर रखें ताकि मतदान के दिन हम अपनी पहचान बताकर लोकतंत्र के लिए अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें।

सचिव चन्द्रमोहन सिंह ने सभी अपने परिवार के सभी उपयुक्त लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया।

इस दौरान फोरम के उपाध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, श्री बी. एल दास, बीएनपी गुप्ता, श्याम कुमार प्रसाद, कमल किशोर लडडा, राकेश मोहन प्रसाद, राधेश्याम कुमार, आशीष कुमार, अशोक कुमार घोषाल, रेड क्रॉस के सदस्य एवं नेत्र रोगी एवं उनके परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel