Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

लोकतंत्र का ज्ञाता है, मतवाला मतदाता है के नारों से गुंजायमान हुई खड़िया कॉलोनी

Published on: 24-01-2024

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

शक्तिनगर(सोनभद्र)। डी ए वी पब्लिक स्कूल खड़िया में 24 जनवरी 2024 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। सर्वप्रथम प्रार्थना सभा में कक्षा 11वीं की छात्रा दृष्टि मौर्या ने मतदान शपथ पढ़कर सभी को मतदान शपथ दिलाते हुए मतदान के अधिकार एवं कर्तव्य का बोध कराया।

इतिहास शिक्षक अनिल कुमार ने लोकतंत्र, मतदाता एवं मतदान के विषय में लोगों को भली भाँति अवगत कराया। उन्होंने बताया कि विश्व के कई ऐसे देश जिन्होंने सर्वप्रथम पुरुष वर्ग को मतदान का अधिकार प्रदान किया तदुपरांत महिलाओं के लंबे संघर्ष के बाद वहां की महिलाओं को मतदान का अधिकार प्रदान किया गया।

लेकिन भारत विश्व का एक ऐसा लोकतांत्रिक देश है जिसने एक साथ महिला पुरुष को मतदान का अधिकार प्रदान कर अपनी सूझबूझ एवं गौरव का परिचय दिया।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती संध्या एल पांडेय ने अपने संबोधन में बताया कि सभी को अपने मतदान के महत्व को समझना चाहिए। एक सही दिशा में किया गया

मतदान जहां सक्रिय भूमिका निभाता है वही बिना समझे बूझे किया गया मतदान विकास में अवरोध बन जाता है। साथ ही साथ उन्होंने सभी से निवेदन किया कि छोटे-बड़े सभी मतदान के अवसरों पर सभी मतदाता घरों से बाहर निकल कर आए और उचित व्यक्तित्व का चयन कर मतदान प्रक्रिया को सफल बनाएं।

इस अवसर पर छात्रों की एक रैली भी निकाली गई। जिसका शुभारंभ प्राचार्या महोदया ने स्वयं कर सभी को दिशा निर्देशित किया। इस रैली के माध्यम से जहां कॉलोनी परिसर में सभी को मतदान के महत्व से अवगत कराया गया वहीं (भारत भाग्य विधाता हूं, अब तो मैं मतदाता हूं) (प्रजातंत्र से नाता है,भारत के मतदाता हैं) नारों से वातावरण गुंजायमान हुआ।

तदुपरान्त महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के लिए सदैव तत्पर संजीवनी महिला समिति खड़िया परियोजना की अध्यक्षता श्रीमती पूनम झा एवं उनके सहकर्मियों ने विद्यालय को एक बुक सेल्फ उपहार में प्रदान कर शैक्षणिक गतिविधियों में सहयोग प्रदान कर विद्यालय विकास मे अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel