Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

लोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्मार्टफोन पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे।

Follow

Published on: 11-02-2024

जिला संवाददाता मोहम्मद रफीक
लोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्मार्टफोन पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे।
चहनियाँ विकास खंड अंतर्गत
शनिवार को लोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामगढ़ में स्मार्टफोन वितरित किया गया।
वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अम्बरीष सिंह भोला ने सर्वप्रथम मां सरस्वती,बाबा कीनाराम और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक लोकनाथ सिंह के स्मृति पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। यह स्मार्टफोन लगभग 447 छात्र, छात्राओं में वितरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकाश प्राधिकरण के मानद सदस्य अम्बरीष सिंह भोला ने संबोधन में इस पहल को लेकर राज्य सरकार की तारीफ करते हुए कहा यह स्मार्टफोन जिस शिक्षा के उद्देश्य से आपको दिया जा रहा है वो आपलोग के जीवन में एक दीपक बनकर उजाला लाए,सार्थक रूप से इसका उपयोग किया जाय तो आप सभी छात्र छात्राएं बहुत कुछ सीख सकते हैं।विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि,
आप सभी जानते हैं कि आज के दौर में शिक्षा प्रदान करने के तरीके आधुनिक हो गए हैं। कोरोना काल के दौरान भी छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा प्रदान की गई थी। ऐसे में कई छात्र, छात्राएं है जो टेबलेट या स्मार्टफोन उपलब्ध ना होने के कारण ऑनलाइन शिक्षा नहीं प्राप्त कर सकते है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी फ्री टैबलेट स्मार्टफोन योजना लांच की गई है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश में शिक्षा प्राप्त कर रहे सभी छात्र, छात्राओं को निःशुल्क टेबलेट एवं स्मार्टफोन प्रदान किए जा रहे हैं। ऐसे सभी छात्र जो आर्थिक रूप से कमजोर है उनको इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
वहीं स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का संचालन विनय कुमार सिंह और स्वागत अभिभाषण अभय यादव पीके ने किया। आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय के प्रबंधक धनंजय सिंह ने माल्यार्पण अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रेमचंद्र पांडेय,हृदय नारायण तिवारी,सुधींद्र पांडेय,भृगुनाथ पाठक,अमृत प्रकाश सिंह,मुलायम यादव,रितेश पांडेय,विवेक सिंह,आनंद सिंह,शुभम यादव, गोलू सिंह,मुकेश साहनी एव सभी अध्यापक गण मौजूद रहें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel