Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान दल रवानगी की तैयारियां तेज, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सामग्री कोषांग

Follow

Published on: 22-05-2024

जिला नियंत्रण कक्ष का किया निरीक्षण

जमशेदपुर (झारखंड)। 09-जमशेदपुर संसदीय निर्वाचन हेतु पूर्वी सिंहभूम जिला में 25 मई को मतदान होना है। मतदान दल 24 मई को रवाना किए जाएंगे जिसकी तैयारियां मिशन मोड में चल रहीं है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल एवं उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार सामग्री कोषांग की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। मतदानकर्मियों के लिए तैयार किए जा रहे सामानों की पैकेजिंग को देखा, पैकेट में मौजूद सामानों की जानकारी ली, सामग्रियों की गुणवत्ता भी देखी।

उन्होंने चुनाव में पीठासीन पदाधिकारी की अनुदेश पुस्तिका, ईवीएम की अनुदेश पुस्तिका, विभिन्न प्रकार के प्रपत्र, स्टेच्यूरी एवं नन स्टेच्यूरी पैकेट के लिफाफे, पेन, पिन, अमिट स्याही, मेटल सील, विभिन्न प्रकार के पोस्टर तथा अन्य महत्वपूर्ण सामग्रियों का मिलान किया। इसके साथ ही विधान सभावार निर्मित पैकेट आदि की भी जांच की तथा तय समय में तैयार करने कि निर्देश दिए।

अंतिम 72 घंटे महत्वपूर्ण, वाहनों के जांच की करें गहन निगरानी

जिला नियंत्रण नियंत्रण कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कर्मियों के उपस्थिति की जांच की । साथ ही नियंत्रण कक्ष से एफएसटी, एसएसटी के कार्यों के पर्यवेक्षण को लेकर निर्देशित किया। उन्होने कहा कि मतदान के पहले अंतिम 72 घंटे काफी महत्वपूर्ण हैं, स्थाई चेकनाका के माध्यम से की रही वाहन जांच पर गहन निगरानी रखें।

किसी भी सूचना को उड़नदस्ता दल से संपर्क कर तत्काल साझा करें। मतदान दल रवानगी एवं मतदान के दिन नियंत्रण कक्ष की क्या जिम्मेदारी होगी इसपर दिशा-निर्देश दिए।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel