Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर राँची ज़िला में विभिन्न तिथियों को ड्राई डे घोषित

Follow

Published on: 21-04-2024

ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा ने जारी किया आदेश

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135 (ग) में उल्लेखित प्रावधान के तहत ड्राई डे घोषित

रांची (झारखंड)। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर राँची ज़िला में विभिन्न तिथियों को ड्राई डे घोषित किया गया है। ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135 (ग) में उल्लेखित प्रावधान एवं आयुक्त उत्पाद, झारखंड, राँची द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर अलग-अलग तिथियों को सम्पूर्ण राँची ज़िला में शुष्क दिवस (ड्राई डे) घोषित किया गया है।

ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा शुष्क दिवस को राँची जिला की सभी प्रकार की खुदरा उत्पाद दुकानें, बार, रेस्तराँ एवं क्लब तथा माइको विव्ररी सहित, JSBCL, सभी देशी/विदेशी शराब की विनिर्माणशाला की अनुज्ञप्ति परिसर पूर्णतः बन्द रखने का आदेश दिया गया है।

ड्राई डे पर किसी भी प्रकार से शराब की आपूर्ति नहीं की जाएगी और न ही वितरित किया जायेगा। साथ ही सहायक आयुक्त उत्पाद/सभी निरीक्षक उत्पाद / सभी अवर निरीक्षक उत्पाद, राँची को उक्त तिथि को शत-प्रतिशत बन्दी सुनिश्चित कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निदेश दिया गया है।

शुष्क दिवस की अवधि निम्न है :-

1- दिनांक 13.05.2024
(मतदान- सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा, पलामू)

शुष्क दिवस की अवधि- दिनांक 11.05.2024 को 5:00 बजे अपराह्न से दिनांक 13.05.2024 के 5:00 बजे अपराह्न तक

2- दिनांक 20.05.2024
(मतदान- चतरा, कोडरमा, हजारीबाग)

शुष्क दिवस की अवधि- दिनांक 18.05.2024 को 5:00 बजे अपराह्न से दिनांक 20.05.2024 के 5:00 बजे अपराह्न तक

3- दिनांक 25.05.2024
(मतदान- गिरिडीह, राँची, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम)

शुष्क दिवस की अवधि- दिनांक 23.05.2024 को 5:00 बजे अपराह्न से दिनांक 25.05.2024 के 5:00 बजे अपराह्न तक

4- दिनांक 04.06.2024
(मतगणना) शुष्क दिवस की अवधि- दिनांक 04.06.2024

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel