Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण आज से शुरू, कॉपरेटिव कॉलेज में दो चरणों में दिया जाएगा प्रशिक्षण

Follow

Published on: 27-02-2024

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

मतदान केन्द्र में पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी की रहती है महत्वपूर्ण भूमिका

सभी प्रशिक्षणार्थी ईवीएम और वीवीपैट मशीन की गतिविधियों को स्वयं संचालित कर देखें

जमशेदपुर (झारखंड)। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर कॉपरेटिव कॉलेज जमशेदपुर में आज से दो चरणों में पीठासीन आधिकारी, प्रथम, द्वितीय और तृतीय मतदान अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल एवं उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का जायजा लेते हुए प्रशिक्षणार्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन में मतदान कार्य एक महत्वपूर्ण कार्य है, जिसको जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करना है। उन्होंने सभी पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी को मतदान करवाने की प्रक्रिया को उत्साह और अच्छे से सीखने को कहा। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्र में पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

पीठासीन एवं मतदान अधिकारी मतदान केन्द्र में लगे अन्य कर्मचारियों को मार्गदर्शन देते हैं। उन्होंने सभी मास्टर ट्रेनर्स को पीठासीन एवं मतदान अधिकारी की जिम्मेदारियों को बारीकी से समझाने के निर्देश दिए।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने मतदान कार्य को निर्बाध संपादित करने के लिए प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारियों को बारीकी से समझने कहा। ताकि मतदान के दिन यदि कोई समस्या आई तो तत्काल उसका निराकरण आपके द्वारा किया जा सके। सभी प्रशिक्षणार्थियों को ईवीएम और वीवीपैट मशीन की गतिविधियों को स्वयं संचालित कर देखने के निर्देश दिए।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि चुनाव आयोग ने चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से और पारदर्शी तरीके से आयोजित करने के लिए कई दिशा निर्देश दिए हैं। सभी मतदान अधिकारियों को उन सभी से पूरी तरह से अवगत होकर उनका पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि सभी मतदान अधिकारियों को इस बार पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करना है, अतः सभी वोटर लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाना सुनिश्चित करेंगे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में चुनाव प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी गई। इसमें मतदान केंद्रों की स्थापना, मतदाताओं की पहचान, मतदान की प्रक्रिया, मतगणना और अन्य संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया ।

मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, निदेशक एनईपी श्री रंजीत लोहरा समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel