Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

लोकसभा प्रत्याशी को अधिकतम 95 लाख रूपये की सीमा तक व्यय करने की अनुमति होंगी!

Published on: 23-02-2024

शमसुलहक़ ख़ान की रिपोर्ट

लोकसभा प्रत्याशी को अधिकतम 95 लाख रूपये की सीमा तक व्यय करने की अनुमति होंगी!

बस्ती – आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण कार्य के लिए नियुक्त कार्मिको व टीमों का प्रशिक्षण मुख्य कोषाधिकारी अशोक कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में हुआ। उन्होने कार्मिको को व्यय प्रेक्षक, सहायक प्रेक्षक, वीडियों निगरानी, अवलोकन टीम, उड़न दस्ता, स्टेटिक निगरानी टीम, मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति, लेखाकरण टीम, शिकायत अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष तथा काल सेण्टर सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत प्रशिक्षण दिया।
उन्होने प्रत्याशी द्वारा व्यय को सीमित रखने तथा गैर कानूनी व्यय को रोकने के कानून प्राविधानों की जानकारी दिया। उन्होने बताया कि प्रत्येक लोकसभा प्रत्याशी को अधिकतम 95 लाख रूपये की सीमा तक व्यय करने की अनुमति होंगी, उसे अपना नया बैंक एकाउण्ट खोलना होंगा, ऐसा ना करने पर उसे तीन साल के लिए अयोग्य घोषित किया जा सकता है। उसके द्वारा प्रकाशित की जाने वाली सामग्री बैनर, पोस्टर, पम्पलेट पर मुद्रक, प्रकाशक का नाम व पता तथा संख्या छपवाना अनिवार्य होंगा।
उन्होने बताया कि उड़न दस्ता टीम चुनाव घोषणा के दिन से कार्य प्रारम्भ करेंगी। स्टेटिक टीम अधिसूचना जारी की तिथि से कार्य प्रारम्भ करेंगी। इसके अलावा वीडियों निगरानी टीम भी गठित की गयी है। उन्होने कहा कि वाहन चेकिंग के समय टीम के मजिस्टेªट का रहना अनिवार्य है, जॉच की पूरी वीडियोंग्राफी करायी जायेंगी। वाहन में महिला सवारी की जॉच महिला पुलिस द्वारा करायी जायेंगी।
उन्होने बताया कि इस लोकसभा निर्वाचन में सीजर की जानकारी मजिस्टेªट द्वारा आनलाइन करना अनिवार्य कर दिया है। उन्होने सीज किये गये पैसे एवं सामान का रिलीज करने की प्रक्रिया की भी जानकारी दिया। उन्होने कहा कि प्रत्येक चेक की गयी गाड़ी का विवरण रजिस्टर में दर्ज करना अनिवार्य है, जिसे वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा चेक किया जा सकता है। उन्होने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 77(1) पर विस्तृत जानकारी साझा किया और कहा कि प्रचार पम्पलेट पर प्रकाशक और मुद्रक का नाम व पता अवश्य अंकित होना चाहिए।
जिला प्रशिक्षण अधिकारी डा. विजय प्रताप यादव ने मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति को प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसमें उन्होने विज्ञापन के प्रकाशन, पेड न्यूज, इलेक्ट्रानिक एवं प्रिन्ट मीडिया में प्रकाशित सामग्री की निरीक्षा आदि के संबंध में विस्तार से बताया। उन्होने बताया कि मतदान के दिन तथा मतदान से एक दिन पूर्व निर्वाचन संबंधी विज्ञापन प्रकाशन के लिए समिति से अनुमति लेना अनिवार्य है। प्रत्येक विज्ञापन के साथ प्रत्याशी का अनुमति पत्र होना अनिवार्य है। इसमें ज्वाइंट मजिस्टेªट शाहिद अहमद, उप जिलाधिकारी विनोद पाण्डेय, गुलाब चन्द्र, शत्रुहन पाठक, समिति के पत्रकार सदस्य विनोद उपाध्याय, सहायक निदेशक, सूचना प्रभाकर तिवारी तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी सुभाष, वरिष्ठ डाक अधीक्षक राजेश पाण्डेय उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel