Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र अध्वर्यु ने अमर शहीद नारायण दास खरे जी की

Follow

Published on: 01-12-2023

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र अध्वर्यु ने अमर शहीद नारायण दास खरे जी की
मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की
टीकमगढ़ /01 दिसंबर 2023/अमर शहीद नारायण दास खरे जी की अस्पताल चौराहे स्थित प्रतिमा स्थली कवि श्री पुरानचंद गुप्ता,श्री राजीव नामदेव राणा लिधौरी, पत्रकार राजेंद्र अध्वर्यु ,कौशल किशोर भट्ट, श्री शीलचंद जैन, पूर्व सिविल सर्जन डॉक्टर सुमित जैन, श्री राम गोपाल रैकवार और नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री भगतराम उर्फ भैय्यन यादव सहित अनेक साहित्य पत्रकार और वरिष्ठ नागरिक सहित भोपाल से आये रंगकर्मी श्री अजय खरे ने मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पितकी।
इस अवसर पर शाम नगर भवन लाइब्रेरी में आयोजित कार्यक्रम में डॉक्टर सुमित जैन श्री शीलचंद जैन, राजेंद्र अध्वर्यु,किशोर भट्ट, मनोज बाबू ने श्री नारायण दास खरे की जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आजादी की अलख जगाने वाले अमर शहीद शेरे बुंदेलखंड श्री नारायण दास खरे का जन्म ललितपुर जिले के ग्राम दैलवारा में 14 फरवरी 1918 को हुआ था बचपन में ही उनके पिता श्री गनपत सिंह जी स्वर्ग सिधार गए थे । 13-14 वर्ष की आयु में अपने चाचा श्री पारीछत जी के पास टीकमगढ़ में रहने लगे। उनके चाचा जी ओरछा राज्य में कानूनगो थे। श्री नारायण दास खरे अपने छात्र जीवन से ही अपने आस-पास के गांव में राष्ट्रीयता की अलख जगाने वाले पर्चे बांटने का काम करने लगे थे।15 अगस्त 1947 को जब देश स्वतंत्र हुआ तब देसी राज्यों ने अपने आप को स्वतंत्र मानकर प्रजातंत्र की स्थापना की माँग करने वाले कार्यकर्ताओं के प्रति अपना दमन चक्र आरंभ कर दिया। उन्होंने उत्तरदायी शासन के लिए आंदोलन आरंभ करने की घोषणा के साथ ही, श्री खरे जी 16 नवंबर से 30 नवंबर तक बड़ागांव क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में सभाएं कर आंदोलन की तैयारियां कर रहे थे। 1 दिसंबर 1947 को जब नारायणदास खरे जी अपनी साइकिल द्वारा बड़ागांव से टीकमगढ़ आ रहे थे तब नरौसा नाले पर उनकी पीठ पर गोली दाग दी गई। उनकी साइकिल व कपड़ों को भी पानी में डुबो दिया गया। उसके उन पर कुल्हाड़ी से वार कर उन्हें शहीद कर दिया था

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel