• Home
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulations
Tuesday, July 29, 2025
मानवाधिकार मीडिया
  • Login
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
No Result
View All Result
मानवाधिकार मीडिया
No Result
View All Result
Home प्रमुख समाचार

वर्षों से न्याय की आस भटक रहे बुजुर्ग दंपत्ति को डॉ० संदीप के सहयोग से मिला न्याय

by सद्दीक खान
July 8, 2024
in प्रमुख समाचार
0

वर्षों से न्याय की आस भटक रहे बुजुर्ग दंपत्ति को डॉ० संदीप के सहयोग से मिला न्याय

भ्रष्टाचारी लेखपाल के सहयोग से दबंग कर रहे थे कब्जा, जिलाधिकारी ने दिए त्वरित कार्यवाही के आदेश

योजना और संगठन की कमी के कारण भ्रष्टाचारी लेते हैं अनैतिक लाभ- डॉ० संदीप

झाँसी। अन्याय के विरुद्ध आवाज बुलंद करना प्रत्येक जागरूक नागरिक का कर्तव्य है लेकिन कई बार देखने को मिलता है कई पीड़ित/असहाय भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते हैं। काफी प्रयासों के बाद भी उन्हें न्याय नहीं मिल पाता, कारण उनके प्रयासों की कमी नहीं बल्कि योजना और संगठन की होती है। समाजसेवी संगठनों का निर्माण इसीलिए किया जाता है कि लोग एकत्रित होकर अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज उठा सकें। साथ ही दबंग और आताताईयों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही कर अंय लोगों को शोषण से बचा सकें।
जनपद के थाना सीपरी बाजार क्षेत्र अंतर्गत ऐसा ही शोषण का एक मामला सामने आया। जहां सरोज वर्मा नाम की एक महिला अपनी जमीन पर ही निर्माण कार्य नहीं कर पा रही थी। उन्होंने कई बार इसकी शिकायत जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों से की। अधिकारियों ने निचले क्रम की अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए लेकिन जांच करने पहुंचे लेखपाल दामोदर दास ने अपना सुरसा सा मुंह खोलकर रूपयों की मांग सामने रख दी। महिला सरोज स्वयं हृदय रोगी हैं एवं उनके पति लकवा ग्रस्त हैं जिस कारण आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है। जब लेखपाल को लगा कि उन्हें कुछ आर्थिक लाभ नहीं हो पा रहा तो उन्होंने जमीन पर कब्जा करने के लिए साथ गांठ कर एक दबंग को खड़ा कर दिया और पीड़ित पक्ष पर राजीनामे का दबाव बनाने लगे।
अपनी ही जमीन पर निर्माण न कर पाने से हताश परिवार जानकारी प्राप्त कर संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पहुंचा। जहाँ उन्होंने पूरे घटनाक्रम की विस्तार से जानकारी संस्थापक डॉ० संदीप सरावगी को दी। परिवार की दयनीय स्थिति देख डॉक्टर संदीप ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। डॉ० संदीप के आव्हान पर दिनांक 8 जुलाई को संघर्ष सेवा समिति के सैकड़ों सदस्य जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने प्रमाण सहित पूरा घटनाक्रम जिलाधिकारी के समक्ष रखा। जिलाधिकारी से वार्ता के दौरान डॉ० संदीप ने भ्रष्टाचारी लेखपाल दामोदर दास के निलंबन और दबंग विपक्षियों के खिलाफ भी कानूनी कार्यवाही करने का आग्रह किया। जिलाधिकारी ने भी प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्यवाही के निर्देश दिए साथ ही सीपरी बाजार थाना पुलिस को भी निर्माण कार्य पूर्ण कराने में सहयोग के लिए आदेश दिया। वर्षों का प्रयास असफल होने के बाद अपनी जमीन पर स्वामित्व स्थापित होते देख पीड़ित परिवार खुशी से डॉक्टर संदीप एवं संघर्ष सेवा समिति के सदस्यों की प्रशंसा करते नहीं थका। वृद्ध दंपति ने डॉक्टर संदीप को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी साथ ही जिला प्रशासन और जिलाधिकारी का भी आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सोहिल खान, मिंटू वाल्मीकि, नेहा, रीना, ज्योति, नीता माहौर, मीना मसीह, प्रीति, रेखा, पिंकी गुप्ता, नीलू रायकवार, संदीप सब्रवाल, जुनैद, अशोक बरसैया, अभिषेक कनौजिया, शिवम लखेरा, देवेंद्र सेन, राज कपूर यादव, विवेक निगम, रिषभ गुप्ता, महेंद्र रायकवार, बसंत गुप्ता, अरुण पांचाल, आशीष विश्वकर्मा, संदीप नामदेव, अनुज प्रताप सिंह, आकाश राजपूत, राहुल पचौरी, देवेंद्र मैना, मनोज मैना, चंदन पाल, शैलेंद्र राय, राजेश प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

वर्षों से न्याय की आस भटक रहे बुजुर्ग दंपत्ति को डॉ० संदीप के सहयोग से मिला न्याय
Share

Related Posts

प्रमुख समाचार

0xb2399421

July 28, 2025
प्रमुख समाचार

0xab4113fc

July 28, 2025
प्रमुख समाचार

0x1c8c5b6a

July 27, 2025
प्रमुख समाचार

0x7be2e689

July 22, 2025
प्रमुख समाचार

0x1c8c5b6a

July 22, 2025
प्रमुख समाचार

0x1c8c5b6a

July 22, 2025
Next Post

पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा थाना बांगरमऊ का औचक निरीक्षण।

POPULAR NEWS

No Content Available

WEATHER UPDATES

मौसम

EDITOR'S PICK

गणतंत्र दिवस को लेकर परेड पूर्वाभ्यास आज से शुरू, 24 जनवरी को होगा फुल ड्रेस रिहर्सल

गणतंत्र दिवस को लेकर परेड पूर्वाभ्यास आज से शुरू, 24 जनवरी को होगा फुल ड्रेस रिहर्सल

January 20, 2025

डीएवी परासी में पूर्व प्राथमिक शिक्षिका एवं कम्पूटर शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ समापन

August 1, 2023
कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई वाल्मीकि जयंती

कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई वाल्मीकि जयंती

October 17, 2024
रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने राज्यपाल से की मुलाकात

रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने राज्यपाल से की मुलाकात

December 4, 2024

CRICKET LIVE SCORE

RASHIFAL UPDATES

Facebook Twitter Youtube Instagram

About Us

मानवाधिकार मीडिया

मानवाधिकार मीडिया एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार वेबसाइट है, जो आपके लिए ताजा और सटीक खबरें लाती है। हमारा उद्देश्य है समाज में जागरूकता फैलाना, मानवीय अधिकारों की रक्षा करना और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सत्य को उजागर करना। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और आपके विश्वास के लिए आभारी हैं। साथ मिलकर, हम एक बेहतर समाज के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।

kamranasadjournalist@gmail.com

Recent Posts

  • JAMSHEDPUR : जमशेदपुर शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन
  • JAMSHEDPUR : अबुआ आवास योजना के लाभुकों को सौंपे गए आवास की चाबी एवं उपहार, विधायक, बहरागोड़ा और उप विकास आयुक्त ने किया सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम का उद्घाटन
  • JAMSHEDPUR : हल्का कर्मचारी से संबंधित मामलों के निष्पादन हेतु प्रत्येक सोमवार को आयोजित हो रहा विशेष कैंप
  • प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के प्रचार प्रसार हेतु कार्यशाला का हुआ आयोजन

RSS मानवाधिकार मीडिया

  • JAMSHEDPUR : जमशेदपुर शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन

Follow us

Log In

Our Visitors

Visitors Today
2294
2491452
Total Visitors
263
Live visitors

© 2025 Manvadhikar Media

No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स

© 2025 Manvadhikar Media

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.