Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर केंद्रीय संयुक्त सचिव ने ली बैठक

Published on: 15-12-2023

जिले में प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
उत्तर बस्तर कांकेर । केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की निचले स्तर पर पहुंच सुनिश्चित करने और इसका लाभ प्रत्येक आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिले में इसकी तैयारियों को लेकर भारत सरकार के संयुक्त सचिव एवं जिला प्रभारी अधिकारी श्री रविन्द्र प्रताप सिंह ने अधिकारियों की बैठक लेकर इसके आयोजन की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि भारत सरकार के विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं, जिसके तहत समयबद्ध तरीके से लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके तहत स्वच्छ भारत मिशन, आवश्यक वित्त पोषण सेवाएं, एलपीजी कनेक्शन, गरीबों के लिए आवास, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल सुविधा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आदि बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने वाली प्रमुख योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच को सुगम बनाने कवायद की जाएगी। इस दौरान केंद्रीय संयुक्त सचिव ने इसके क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक जानकारी ली।
कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने पीपीटी के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल आयोजन को लेकर बनाई गई कार्ययोजना एवं रूपरेखा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके संचालन के लिए जिला एवं ब्लॉक स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किये गए हैं, साथ ही कार्यक्रम को अधिक प्रभावी बनाने कंट्रोल रूम का भी गठन जिला एवं ब्लॉक स्तर पर किया गया है। इसके अलावा ग्राम पंचायत स्तर पर भी स्वागत समिति गठित की गई है। संयुक्त सचिव ने जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा की पूर्व तैयारियों की सराहना करते हुए परस्पर विभागीय समन्वय के साथ इसके बेहतर क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि अन्य विभागों के अलावा कृषि विज्ञान केन्द्र की इसमें महती भूमिका रहेगी, जिसके तहत मृदा स्वास्थ्य परीक्षण, जैविक खाद का प्रयोग, प्राकृतिक कृषि सहित फसल उन्मुखीकरण की जानकारी किसानों को दी जाएगी। इसके अलावा ओडीएफ प्लस, आयुष्मान भारत योजना, सिकलसेल्स एनीमिया, वन-धन विकास केन्द्र एकलव्य आदर्श विद्यालय सहित अन्य महत्वाकांक्षी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के बारे में भी आम जनता से फीडबैक लिया जाएगा। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा के जिला नोडल अधिकारी श्री सुमित अग्रवाल ने पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए समितियों के गठन एवं विभागवार सौंपे गए दायित्वों के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर डीएफओ कांकेर श्री आलोक बाजपेयी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel