Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

विकसित भारत संकल्प यात्रा गरीब कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से बदल रही लोगों की जिंदगी- पंकज प्रजापति

Follow

Published on: 09-01-2024

विकसित भारत संकल्प यात्रा गरीब कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से बदल रही लोगों की जिंदगी- पंकज प्रजापति
टीकमगढ़। देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के चलते जनकल्याण की दर्जनों योजनाऐं संचालित हो रही हैं, जिनका लाभ आम जनता को सीधे मिल रहा है। देश को विकसित और जनकल्याण की यही सोच पीएम मोदी की गारंटी के रुप में जनता को पसंद आ रही है। टीकमगढ़ विधानसभा में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए भाजपा नगर कार्यकारिणी के महामंत्री पंकज प्रजापति ने कही। इस अवसर पर उन्होने स्थानीय ग्रामीणों की समस्या सुनी। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बुधवार को टीकमगढ़ विधानसभा की ग्राम पंचायत पठा में यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें पंकज प्रजापति मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस यात्रा के माध्यम से जहां गांव-गांव में लोगों को सरकारी विभाग के अधिकारियों के द्वारा केंद्रीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही कई योजनाओं का लाभ भी आमजन को दिया जा रहा है। आयोजित यात्रा में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल श्री प्रजापति ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए बताया कि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की कल्याण की भावना को लेकर चलने वाली भाजपा और मोदी सरकार द्वारा इसी विचार को लेकर आगे बढ़ रही है। एक ओर जहां देश को विकसित करते हुए विश्व स्तर पर भारत नए नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है तो वहीं जमीनी स्तर पर जनता के हितों को लेकर भी लगातार योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। विकसित भारत की संकल्पना को तय समय सीमा में पूरा करने की गारंटी पीएम मोदी द्वारा दी जा रही है, जिस पर देश और प्रदेश की जनता पूरा विश्वास कर रही है। इसी के परिणाम स्वरुप एक बार फिर प्रदेश में भाजपा पूर्व बहुमत से सत्ता में आई है। मौके पर दिया जा रहा योजनाओं का लाभ: विकसित भारत संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए अतुल खटीक ने कहा कि आम जन को शासन की योजनाओं का लाभ सीधे पात्रों तक पहुंचे इसी लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा के दौरान पात्र व्यक्ति की शिकायत पर अधिकारियों से मौके पर ही उसका निराकरण किया जा रहा है, जिससे उन लोगो में सरकार के प्रति भरोसा बढ़ रहा है। यात्रा के दौरान उन्होने उपस्थित अधिकारियों से आयुष्मान कार्ड, कर्मकार मण्डल कार्ड, श्रमिक कार्ड, गरीबी रेखा कार्ड सहित अन्य योजनाऐं पात्रता प्राप्त व्यक्ति को जल्द से जल्द देने की बात कही। उन्होंने बताया कि अभी तक शासन की योजनाओं का लाभ मिलने से जो पात्र हितग्राही छूट गए थे उन्हें अब योजना का लाभ देने के लिए जोड़ा जाएगा। जिसके लिए पात्रता प्राप्त व्यक्ति को तत्काल मौके पही योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस विकसित भारत संकल्प यात्रा के बाद देश में लगभग एक लाख नए लाभार्थियों ने उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किया है और इस यात्रा के दौरान आयुष्मान कार्ड भी दिए जा रहे है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel