Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

विकास कार्यों का लक्ष्य फरवरी माह में पूरा करने के लिए मंडलायुक्त ने दिया निर्देश!

Published on: 29-01-2024

शमसुलहक़ ख़ान की रिपोर्ट

विकास कार्यों का लक्ष्य फरवरी माह में पूरा करने के लिए मंडलायुक्त ने दिया निर्देश!

बस्ती -विकास कार्यों का सम्पूर्ण वार्षिक लक्ष्य फरवरी माह में पूरा करने के लिए मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है। सभागार में आयोजित मंडलीय विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में तेजी लाएं, लाभार्थीपरक योजनाओं में शतप्रतिशत पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करें तथा बैठक एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की अनुपालन आख्या समय से उपलब्ध करायें। उन्होंने निर्देश दिया है कि 1 फरवरी से स्कूलों में संचालित होने वाले कृमिनाशक अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करें।
उन्होंने पंचायती राज के कार्यों पर असंतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सचिवों की ट्रेनिंग कराएं, सबसे खराब कार्य करने वाले सचिवों को चिन्हित करें तथा उनके विरुद्ध कार्रवाई करें। बैठक में उन्होंने कहा कि धन उपलब्ध होने के बावजूद कायाकल्प का कार्य पूर्ण नहीं हो पा रहा है, गौशालाओं के केयरटेकर का मानदेय का भुगतान नहीं हो रहा है तथा स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत शौचालयों का निर्माण भी पूर्ण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि तीनों जनपदों के डीपीआरओ सुनिश्चित करें की 15वां वित्त आयोग, पांचवा वित्त राज्य आयोग की धनराशि शतप्रतिशत व्यय हो। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक व्यक्तिगत शौचालय में दो गड्ढे अवश्य बनाये जाएं।
जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि वह अपने जनपद की प्रगति रिपोर्ट से शासन को अवगत कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि 2024 मार्च तक सभी निर्माण कार्य पूर्ण कराएं, जहां-जहां सड़क काटी गई है, उसकी मरम्मत कराएं तथा ग्राम सत्यापन रिपोर्ट प्रस्तुत करें। अधीक्षण अभियंता तथा सभी अधिशासी अभियंता नियमित रूप से निर्माण स्थलों का निरीक्षण करें तथा निरीक्षण का रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। जिलाधिकारी अपने स्तर से टीम गठित करके योजनाओं की जांच भी कराएं।
कायाकल्प योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोकसभा निर्वाचन के लिए निर्धारित मतदेय स्थल पर सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराएं। उन्होंने कहा कि दिव्यांग शौचालय, विद्युतीकरण, फर्श का टायलीकरण तथा फर्नीचर का कार्य समय से पूरा कराएं। उन्होंने अलंकार परियोजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि प्राप्त धनराशि से समय से राजकीय इंटर कॉलेज का कायाकल्प करना सुनिश्चित करें। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कृमिनाशक अभियान के दौरान प्राइवेट विद्यालयों में बच्चों को टीम के सामने एल्बेंडाजोल की दवा खिलाए तथा समय से रिपोर्टिंग भी सुनिश्चित करें। उन्होंने नगरीय क्षेत्र के विद्यालयों में इसका कवरेज बढ़ाने का निर्देश दिया है।
निराश्रित गोवंशीय पशुओं के संरक्षण की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक गौशाला का लोकल ऑडिट कराना सुनिश्चित करें, समय से अभिलेखीकरण कराएं तथा सभी गौशालाओं में सीसीटीवी कैमरा लगवाना सुनिश्चित करें। चारागाह की खाली भूमि पर हरा चारा लगवाने का भी उन्होंने निर्देश दिया है। अंडा उत्पादन का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए उन्होंने मुर्गी फार्म की स्थापना बढ़ाने का निर्देश दिया है। उन्होने तीनों लीड बैंक मैनेजर को निर्देशित किया है कि एनआरएलएम के अन्तर्गत समूहों का बैंक लिंकेंज समय से कराना सुनिश्चित करंे।
जन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि मा. मुख्यमंत्री के जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए तीनों जिलों के जिलाधिकारी शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर संबंधित अधिकारियों से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राप्त करें। इस संबंध में मा. मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया है कि निस्तारित आख्या का सत्यापन मंडलायुक्त स्तर से कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लक्ष्य समय से पूरा करें। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि श्रम विभाग एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग से संचालित विवाह योजनाओं में अलग-अलग लाभार्थी चिन्हित किए जाएं। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर सत्यापन की प्रक्रिया अपनाई जाए।
समीक्षा में उन्होंने पाया कि विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था ग्रामीण क्षेत्र में संतोषजनक है परंतु नगरीय क्षेत्र में अभी भी सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने कृषि विभाग को निर्देशित किया कि कृषि रक्षा रसायन के अनुदान का पैसा 31 जनवरी तक लाभार्थी के खाते में भिजवाए। दुग्ध विकास विभाग द्वारा भुगतान में विलंब पाए जाने पर उन्होंने असंतोष व्यक्त किया तथा निर्देशित किया कि एक सप्ताह से अधिक समय ना लगे। उन्होंने ओडीओपी, टूल किट योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, तथा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की समीक्षा करते हुए शतप्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया है।
जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने निर्देशित किया कि जिला अस्पताल में गिरी सीलिंग की घटना को गंभीरता से लेते हुए वार्ड को तत्काल अन्यत्र शिफ्ट करें। जिलाधिकारी सिद्धार्थ नगर पवन अग्रवाल ने कहा कि पंचायती राज विभाग द्वारा समय से धनराशि का व्यय सुनिश्चित कराएं। जिलाधिकारी संत कबीर नगर महेन्द्र सिंह तंवर ने बताया कि पर्यटन विभाग की परियोजनाओं के लिए धनराशि प्राप्त हो गई है, शीघ्र ही कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
बैठक का संचालन संयुक्त विकास आयुक्त पद्मकांत शुक्ला ने किया। इसमें सीडीओ जयदेव सीएस, जयेंद्र कुमार, संत कुमार, अपर आयुक्त प्रशासन राजीव पांडे, अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. नीरज पांडेय, संयुक्त निदेशक कृषि अविनाश चंद्र तिवारी, उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या अमजद अली अंसारी, वन संरक्षक डॉ. मनोज कुमार शुक्ला, तथा विभागीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel