Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

विभिन्न योजनाओं में धीमी प्रगति पाये जाने पर जिलाधिकारी ने चिकित्साधिकारियों का वेतन रोकने का दिया निर्देश!

Published on: 09-01-2024

शमसुलहक़ ख़ान की रिपोर्ट

विभिन्न योजनाओं में धीमी प्रगति पाये जाने पर जिलाधिकारी ने चिकित्साधिकारियों का वेतन रोकने का दिया निर्देश!

बस्ती – विभिन्न योजनाओं में धीमी प्रगति पाये जाने पर जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने गौर, मरवटिया, बनकटी, रूधौली के प्रभारी चिकित्साधिकारियों का वेतन रोकने के लिए निर्देशित किया है। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में उन्होने मरवटिया के प्रभारी चिकित्साधिकारी के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही करने के लिए सीएमओ को निर्देशित किया है। उन्होने निर्देश दिया है कि एसीएमओ तथा डिप्टी सीएमओ के बीच समुचित कार्य आवंटन करें। साथ ही एक एसीएमओ की जनपद में तैनाती के लिए शासन को संस्तुति भिजवायें। उन्होने संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त होने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी कप्तानगंज का वेतन बहाल करने का निर्देश दिया है।
उन्होने सीएचसी हर्रैया में कोल्डचेन रिनोवेसन का कार्य कराने के लिए ईओ नगर पंचायत हर्रैया को निर्देशित किया है। उन्होेने गायघाट स्वास्थ्य केन्द्र का कायाकल्प कार्य एक सप्ताह में पूरा कराने का निर्देश दिया है। जननी सुरक्षा योजना में लाभार्थियों के भुगतान पर उन्होने संतोष व्यक्त किया। उन्होने अवशेष 19 आशा का चयन समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया है। उन्होने स्वास्थ्य उपकेन्द्र रिनोवेसन, ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति के फंड, महिला नसबंदी, गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण, 12 माह के पूर्व पूर्ण टीकाकरण तथा मरीजो के स्वास्थ्य का डिजिटल एकाउंट (आभा) तैयार करने की स्थिति की समीक्षा किया। उन्होने निर्देश दिया कि आभा के संबंध में सभी डाक्टर का प्रशिक्षण कराया जाय।
वित्तीय प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होने दुबौलिया, बनकटी, परसरामपुर, मरवटिया, विक्रमजोत के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को पूर्ण कार्यो के सापेक्ष भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होने आउटसोर्सिंग पर कार्यरत 15 कम्प्यूटर आपरेटर तथा 6 एलटी के मानदेय के भुगतान करने का निर्देश दिया है।
उन्होने निर्देश दिया कि जनवरी माह में 1.69 लाख लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें। इसके लिए उन्होने घर-घर सर्वे करने का निर्देश दिया है। समीक्षा में उन्होने पाया कि एक दिन में आज 1188 कार्ड बनाये गये है तथा इस आधार पर जिले का प्रदेश में 12वीं रैंक प्राप्त हुयी है। इस योजना के लिए उन्होने डिप्टी सीएमओ डा. एस.बी. सिंह को प्रभारी नामित किया है।
उन्होने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के संचालन के लिए डा. अशोक चौधरी को जनपदीय प्रभारी नामित करते हुए जनवरी माह में लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया है। उल्लेखनीय है कि इस योजना में प्रथम बच्चें का 12214 के सापेक्ष 3761 तथा दूसरे बच्चें का 3054 लक्ष्य के सापेक्ष 1322 रजिस्टेªशन हो पाया है। उन्होने डब्ल्यूएचओ तथा यूनिसेफ द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर सीएमओ को सुधारात्मक कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।
बैठक का संचालन डीपीएम राकेश पाण्डेय ने किया। इसमें सीडीओ जयदेव सीएस, सीएमओ डा. रमाशंकर दुबे, एसआईसी डा. एस.सी. कौशल, डीआईओ डा. विनोद कुमार, पीडी राजेश झा, डीआईओएस जगदीश शुक्ला, बीएसए अनूप तिवारी, कृषि अधिकारी डा. राजमंगल चौधरी, डा. एस.बी. सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारीगण उपस्थित रहें।
आयुष विभाग के हर्बल गार्डन बनाने का दिया निर्देश-
आयुष विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने हर्बल गार्डन समय से तैयार करने का निर्देश दिया है। समीक्षा में उन्होने पाया कि आयुर्वेद में 11 तथा होम्योपैथ में 3 हर्बल गार्डन बनाने का लक्ष्य है। इसमें से केवल होम्योपैथ का हर्बल गार्डन तैयार हो जाया है। जिलाधिकारी ने इसका सत्यापन कराने का निर्देश दिया है। उल्लेखनीय है कि जनपद में आयुर्वेद के 27, होम्योपैथ के 17 तथा यूनानी के 3 अस्पताल है। आयुष विभाग के कार्यो पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होेने जिला आयुर्वेदिक एंव यूनानी अधिकारी का वेतन बहाल करने का निर्देश दिया है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel