Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कक्षा द्वादश के भैया बहनों का विदाई एवं आशीर्वाद समारोह हुआ संपन्न

Published on: 08-02-2024

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

शक्तिनगर(सोनभद्र)। विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शक्तिनगर में दिनांक 8 फरवरी 2024 को कक्षा द्वादश के भैया बहनों का विदाई एवं आशीर्वाद समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों के साथ सामूहिक दीप प्रज्वलन एवं वंदना से हुआ।

कार्यक्रम में कक्षा एकादश के भैया बहनों ने अपने अग्रजों के साथ बिताए पलों को याद किया। कक्षा द्वादश की बहन एवं भैया आदित्य चौबे ने विद्यालय में बिताए दिनों को याद करते हुए विद्यालय के शिक्षण, संस्कार एवं गुरु जनों के व्यवहार की सराहना की।

संगीत शिक्षक सतीश ने भावुकता से उत्प्रेरित विदाई गीत प्रस्तुत किया। आचार्य अनिल चतुर्वेदी ने परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने हेतु मार्गदर्शन निर्देशन किया। आचार्य महेंद्र तिवारी जी ने भैया बहनों को बोर्ड परीक्षा में सावधानियों की चर्चा की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनटीपीसी में ए.जी.एम. देवकांत ने भैया बहनों को विभिन्न उदाहरणों द्वारा भविष्य के प्रति जागरूक किया। केंद्रीय विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रीति शर्मा ने छात्रों को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

विद्यालय के प्रबंधक सुजीत कुमार ने भैया बहनों के प्रति अपनी मंगल कामनाएँ प्रस्तुत की। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का परिचय कराते हुए प्रधानाचार्य नरेंद्र भूषण शुक्ल ने आज के परिप्रेक्ष्य की चर्चा करते हुए भैया बहनों को भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम में अन्य‌ अनेक गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आचार्य उमापति त्रिपाठी एवं द्वादश की बहन संजना द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापन विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य शैलेंद्र श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel