Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में “बसंतोत्सव वार्षिक समारोह” का हुआ भव्य आयोजन

Published on: 06-03-2024

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

शक्तिनगर (सोनभद्र)। विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनटीपीसी शक्तिनगर में “बसंतोत्सव वार्षिक समारोह” का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एल.के. बेहरा (मुख्य महाप्रबंधक एन.टी.पी.सी.) एवं मा. श्रीमती आरती बेहरा (उपाध्यक्ष वनिता समाज एनटीपीसी शक्तिनगर), विशिष्ट अतिथि श्रीमान सिद्धार्थ मंडल जी (अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन एनटीपीसी), अध्यक्ष शेषधर द्विवेदी (प्रदेश निरीक्षक भारतीय शिक्षा समिति पूर्वी उ.प्र.), पुनीत लाल (विभाग संचालक सोनभद्र), डीके सारस्वत (अपर महाप्रबंधक एम.जी.आर. एनटीपीसी), डीसी गुप्ता (अपर महाप्रबंधक सिविल अनुरक्षण एनटीपीसी), पवन कुमार पाण्डेय (वरिष्ठ प्रबंधक मानव संसाधन एनटीपीसी), श्रीमती प्रीति शर्मा (प्रधानाचार्या केंद्रीय विद्यालय शक्तिनगर), रमेश चंद्र पांडे (प्रधानाचार्य आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल रेनूसागर) एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहें। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा सामूहिक दीप प्रज्वलन -पुष्पार्चान एवं सरस्वती वंदना से हुआ, इसके उपरांत विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र भूषण शुक्ल द्वारा अतिथियों का परिचय कराया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई तत्पश्चात -सामाजिक रूढ़ियों पर आधारित ओल्ड एज होम नाटक, पंजाबी नृत्य, हास्य कवि सम्मेलन, राजस्थानी नृत्य, हौसलों की उड़ान नाटक, कुमाऊंनी लोक नृत्य एवं विष्णु-लक्ष्मी संवाद का भैया बहनों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में भैया बहनों का उत्साहवर्धन करने भारी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में भैया बहनों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं एनटीपीसी द्वारा विद्यालय के सहयोग में हमेशा तत्पर रहने को भी कहा,इसके पश्चात अध्यक्षीय आशीर्वचन में माननीय शेषधर द्विवेदी जी ने भैया बहनों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्या भारती के उद्देश्य एवं प्रगति कार्यों के विषय में लोगों को अवगत कराया एवं विद्यालय के शैक्षणिक उपलब्धताओं पर प्रकाश डाला। इसके उपरांत विद्यालय के बाल वर्ग के बहनों द्वारा होलिकोत्सव आधारित बालसमूह नृत्य प्रस्तुत किया गया, कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथियों का आभार ज्ञापन जयप्रकाश कुशवाहा (सह व्यवस्थापक) द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य अनिल कुमार चतुर्वेदी एवं कक्षा एकादश के भैया बहनों द्वारा किया गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel