Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

विवेकानंद विद्यालय में विद्यालय दर्शन का कार्यक्रम हुआ संपन्न

Published on: 13-02-2024

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

शक्तिनगर(सोनभद्र)। रविवार को विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के दर्शन का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इसमें सरस्वती शिशु/ विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य राजीव एवं वहाँ के सह प्रबंधक सन्नी शरण ने अपना अमूल्य समय दिया।

सोमवार को वंदना सत्र में विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्रभूषण शुक्ला के परिचय कराने के उपरांत राजीव ने प्रेरक प्रसंग सुना कर भैया/ बहनों का मार्गदर्शन किया। उसके उपरांत कक्षाओं में शिक्षणकार्य का अवलोकन किया। छात्र सांसद एवं कन्या भारती की बैठक भी ली गई।

कार्यालय,विद्यालय परिसर,प्रयोग शाला, अटल टिंकरिंग लैब, कम्प्यूटर लैब आदि का विधिवत अवलोकन करने के उपरांत आचार्य/आचार्या की बैठक भी ली गई। इसमें पुनः नरेंद्र भूषण शुक्ला प्रधानाचार्य (विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शक्तिनगर) ने अतिथि महानुभावों का परिचय कराया।

खड़िया विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव ने अवलोकन कार्य की समीक्षा के विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अपने विद्यालय को हर प्रकार से उत्कृष्ट बनाना है।

विद्यालय की प्रगति पर हर्ष व्यक्त करते हुए अपेक्षा की कि विद्यालय के सभी आचार्य बन्धु एवं भगिनी को अपने शिक्षण कार्य एवं भैया/बहनों के संस्कार पर और ध्यान देना चाहिए।

साथ ही साथ आचार्य बंधु व आचार्या भगिनी को भी अपना चरित्र उज्जवल रखकर भैया/बहनों को उत्तम चरित्र की शिक्षा देनी चाहिए। सह व्यवस्थापक सन्नी शरण ने राष्ट्र एवं विद्यालय की प्रगति के लिए संपूर्ण विद्यालय परिवार को मिलकर कार्य करने की सलाह दी।

समर्पण पर चर्चा करते हुए इसकी उपयोगिता एवं आवश्यकता को भी बताया तथा पूरे मनोयोग के साथ इस कार्य में लगने का आह्वान किया।अंत में कल्याण मंत्र के साथ बैठक का समापन हुआ।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel