Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

शहर के बीचों बीच वाबड़ी पर कब्ज़ा, कैसे होगा नमामि गंगे अभियान शहर के बीचों बीच वाबड़ी पर कब्ज़ा, कैसे होगा नमामि गंगे अभियान

Follow

Published on: 01-06-2024

शहर के बीचों बीच वाबड़ी पर कब्ज़ा, कैसे होगा नमामि गंगे अभियान शहर के बीचों बीच वाबड़ी पर कब्ज़ा, कैसे होगा नमामि गंगे अभियान
टीकमगढ़। शहर के नजरबाग मैदान के पीछे पुराना बस स्टैंड रोड़ पर एक प्राचीन वाबडी पर एक व्यक्ती द्धारा अवैध कब्ज़ा कर उसे आम लोगों के पहुंच से दूर कर दिया है जिसकी शिकायत कई बार होने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होती स्थानीय निवासी द्वारा बताया गया है कि काफी वर्ष पहले इस वावडी के पानी का इस्तेमाल पूरा मोहल्ला करता था लेकिन इस पर कब्ज़ा होने से पानी समस्या हुईं लेकिन कोई भी इस ध्यान नहीं देता अधिकारी जांच के नाम पर खानापूर्ति करते नज़र आते हैं और अब नमामि गंगे अभियान शुरू होने वाला है जब शहर में ही कब्ज़ा नहीं हटाया जा रहा है तो फिर क्या अभियान महज़ दिखावा बनकर रह जायेगा आपको बता दें कि
नमामि गंगे अभियान
जल स्रोत संरक्षण व पुनर्जीवन अभियान 5 जून से 16 जून तक चलेगा जिले में जल स्त्रोत संरक्षण एवं पुनर्जीवन हेतु नमामि गंगे अभियान के सुचारू रूप शुरु किया जाना है जिसको लेकर
कलेक्टर अवधेश शर्मा द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में 5 जून से 16 जून तक की अवधि में जिले में प्रवाहित होने वाली नदियों, तालाबों एवं जल संरचनाओं के पुनर्जीवन/संरक्षण के लिये विशेष अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में अभियान अंतर्गत ऐसी जल संग्रहण संरचनाएं (जैसे नदी, तालाबों, कुओं, बावडी आदि) उपलब्ध हैं जो कि वर्तमान में विभिन्न कारणों से अनुपयोगी हो गई हैं, जल स्त्रोतों को अविरल बनाये जाने के लिए इन संरचनाओं का पुर्नरोद्धार/जीर्णाेद्धार एवं नवीनीकरण किया जाकर इन्हें उपयोगी, यथासंभव आर्थिक रूप से भी उपयोगी बनाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही अभियान अंतर्गत मनरेगा से निर्मित 5 वर्षों या अधिक पुरानी जल संरचनाओं का जीर्णाेद्धार एवं मरम्मत कार्यों के साथ-साथ अपूर्ण कार्यों को भी पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये।
कलेक्टर श्री शर्मा ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान जल स्रोतों के संरक्षण विषय पर आधारित जल सम्मेलन का आयोजन किया जाये। इसके तहत जल स्रोतों की विशेष साफ-सफाई की जाये जिसमें स्थानीय लोगों को श्रमदान के लिए प्रेरित किया जाये तथा जल स्रोतों के आसपास कलश यात्रा का आयोजन भी किया जाये। इसके साथ ही चित्रकला और निबंध लेखन जैसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को जल स्रोतों के संरक्षण का महत्व समझाया जाये। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान पूरे 11 दिन विभिन्न आईईसी गतिविधियां आयोजित की जायें तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं से संबंधित पुरस्कारों का वितरण 16 जून को किया जाये।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel