शाश्वत सिंह नेफर्स्ट वोट फॉर कांग्रेस कार्ड किया लॉन्च
आज शाश्वत सिंह (प्रदेश महासचिव मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस)के द्वारा 18 वर्ष के प्रथम युवा वोटर को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने के लिए एन एस यू आई के जिला अध्यक्ष अंकित कश्यप की उपस्थिति में फर्स्ट वोट फॉर कांग्रेस कार्ड लॉन्च किए गए।एन एस यू आई,युवा कांग्रेस, बेरोजगार प्रकोष्ठ टीकमगढ़ जिले की सभी विधानसभाओं में स्कूल,कॉलेजों में कैंप लगाकर युवाओं को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने के लिए काम करेगा। श्री शाश्वत सिंह “अंकुर भैया” के नेतत्व में टीकमगढ़ विधानसभा 43 बूथ -बूथ जाकर युवाओं को कांग्रेस पार्टी से जोड़ा जाएगा। जिससे आने वाले विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस पार्टी को सफलता मिल सके।